लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में 4 नए केस आए सामने, भीलवाड़ा में संक्रमित लोगो की संख्या हुई 15

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 12:37 IST

सरकार को आशंका है कि भीलवाड़ा में अभी संक्रमित केसों की संख्या बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए।राजस्थान में अब कुल संक्रमित लोगों की संख्या 36 पहुंच गई है।

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए, जिनमें से दो मामले भिलवाड़ा से आए हैं। राज्य में अब कुल संक्रमित लोगों की संख्या 36 पहुंच गई है।

दो नए मामले सामने आने के बाद भीलवाड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगो की कुल संख्या 15 हो गई है। सरकार को आशंका है कि भीलवाड़ा में अभी संक्रमित केसों की संख्या बढ़ सकती है, ऐसे लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी।

हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से जारी छह पन्ने के दिशानिर्देश के मुताबिक रियायती मूल्य पर सामान देने वाले, खाने पीने के सामान, किराने की दुकान, सब्जी, फल, मांस, मछली और जानवरों के खाने के दुकानें खुली रहेंगी।

कोरोना वायरस से मंगलवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक और मौतों के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 500 लोग इससे संक्रमित हैं। दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हजार के करीब पहुंच गई है।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों