Coronavirus: मुंबई में 218 नए केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 993, अब तक शहर में 64 लोगों की जा चुकी है जान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2020 19:11 IST2020-04-10T19:11:32+5:302020-04-10T19:11:32+5:30
मुंबई में कोरोना वायरस से अब तक 993 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इस महामारी से 64 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Coronavirus: मुंबई में 218 नए केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 993, अब तक शहर में 64 लोगों की जा चुकी है जान
कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण मुंबई में लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मुंबई में कोविड-19 के 218 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो गई। इसके बाद मुंबई में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 993 पहुंच गई है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया, "मुंबई में आज यानि शुक्रवार को कोविड-19 के 218 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 10 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद शहर में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 993 तक पहुंच गई है और कुल 64 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।"
218 #COVID19 positive cases and 10 deaths reported in Mumbai today; total positive cases in the city rises to 993, death toll 64: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) pic.twitter.com/qSD2xGOzmx
— ANI (@ANI) April 10, 2020