लाइव न्यूज़ :

Maharashtra News: मुंबई के राजभवन में 18 लोग पाये गये कोरोना संक्रमित, BMC ने दोबारा जांच के दिये आदेश

By धीरज पाल | Updated: July 12, 2020 10:04 IST

मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,308 मामले सामने आए जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91,457 हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी के अनुसार शहर में 39 और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,241 हो गई। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में अभी 22,779 मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मुंबई के राज्यपाल निवास यानि राजवभन में कोरोना पहुंच गया है। वहां के करीब 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्होंने अपने आप कोरोना की जांच कराई है, जिसमें वो पॉजिटिव पाये गये हैं। ऐसे में बीएमसी ने उन्हें दोबारा जांच के आदेश दिये हैं।

मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,308 मामले सामने आए जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91,457 हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

बीएमसी के अनुसार शहर में 39 और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,241 हो गई। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के बयान में मुंबई के आंकड़ों में कुछ अंतर था। इसमें अब तक शहर में मरने वालों की संख्या 5,244 बताई गयी है और संक्रमण के 1,284 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 91,745 बताई गयी है।

बीएमसी के अनुसार दिनभर में कोविड-19 के 1,497 मरीज ठीक हो गए। अभी तक शहर में 63,431 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में अभी 22,779 मरीजों का इलाज चल रहा है। शहर में कोविड-19 के मामले 50 दिन में दोगुने हो रहे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया