लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना का आठवाँ मामले सामने आने के बाद 106 पॉजिटिव ,राज्य में कोविड-19 से अब तक 3 लोगों की मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2020 15:49 IST

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा हुआ है। मुंबई में कोविड-19 से ग्रसित एक 65 वर्षीय व्यक्ति की आज मौत भी हुई है। 

मुंबई:  महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 106 हो गए हैं, राज्य में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे जानकारी दी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के आज अभीतक आठ नए मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से तीन नए मामले पुणे से सामने आए हैं जबकि एक मामला सातारा का है। बाकी और मरीज कहां के हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि  मरीजों को अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर कर्फ्यू लगा हुआ है। मुंबई में कोविड-19 से ग्रसित एक 65 वर्षीय व्यक्ति की आज मौत भी हुई है। हालांकि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 12 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए हैं।

मुंबई में कोविड-19 बीमारी से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि यह व्यक्ति हाल में संयुक्त अरब अमीरात से अहमदाबाद लौटा था। बाद में उसने बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। बीएमसी ने बताया कि व्यक्ति पहले ही उच्च रक्तचाप और गंभीर मधुमेह समेत कई बीमारियों से पीड़ित था। उसे इलाज के लिए 20 मार्च को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल लाया गया लेकिन उसका स्वास्थ्य दिनोंदिन बदतर होता चला गया। बीएमसी ने बताया कि व्यक्ति की सोमवार की शाम मौत हो गई।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के करीब पहुंची, नौ की मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है। मंगलवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले 492 हो गए हैं जिनमें से 446 लोगों का अभी इलाज चल रहा है । स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों में कम से कम 41 विदेशी नागरिक शामिल हैं और अब तक नौ मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक-एक मौत हुई जबकि पूर्व में हुई सात मौत महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में एक एक मौत हुई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?