लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में नहीं रुक रहा कोरोना का कहर: 33 नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 781 हुई, 46 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 6, 2020 11:32 IST

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 4,067 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 13 लोगों की रविवार को मौत हुई थी।महाराष्ट्र में रविवार शाम को कोविड-19 के 55 नए मामले सामने आए थे।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आज (6 अप्रैल) को राज्य में 33 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 781 हो गई है। 33 नए पॉजिटिव केस में 19 पिंपरी-चिंचवाड़ से, 11 मुंबई से,  अहमदनगर, सतारा और वसई से 1-1 मामले सामने आए हैं। कल रात ( 5 अप्रैल) नालासोपारा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान एक 65 वर्षीय कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जिसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 46 हो गई है।  

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 13 लोगों की रविवार को मौत हुई थी। ‘इन 13 लोगों में से 11 ने विदेश यात्रा नहीं की थी। लेकिन ये सभी या तो मधुमेह, उच्च रक्तचाप या पहले से किसी अन्य रोग से ग्रसित थे। महाराष्ट्र में रविवार शाम को कोविड-19 के 55 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में मरीजों की संख्या 747 पहुंची थी।

भारत में कोरोना से 109 लोगों की मौत, 4,067 केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 6 अप्रैल के ताजा अपडेट के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 4,067 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब भी 3,666 संक्रमित लोग हैं जबकि 291 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुल मामलों में 65 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

जानें कोरोना से किस राज्य में कितने मौत

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 45 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 11, मध्य प्रदेश में नौ, तेलंगाना और दिल्ली में सात-सात, पंजाब में छह और तमिलनाडु में पांच मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में चार मौत हुई जबकि पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो-दो मौतें हुई हैं। बिहार, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया