लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से तीसरी मौत, मरीज ने तीन दिन पहले ही तोड़ा था दम

By भाषा | Updated: March 30, 2020 12:31 IST

देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लेकिन फिर भी देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में पिछली दो मौतें जिन दोनों मरीज की हुई थी, वो दोनों 65-65 साल के थे। सूबे में इस संक्रमण की जद में आये लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।

इंदौर:  मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि पड़ोसी उज्जैन शहर में तीन दिन पहले जिस 38 वर्षीय पुरुष की मौत हुई, वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की तादाद बढ़कर तीन पर पहुंच गयी है। उज्जैन की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुसुइया गवली ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमें इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की एक प्रयोगशाला से सोमवार सुबह मिली जांच रिपोर्ट से पता चला है कि उज्जैन का 38 वर्षीय पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित था। इस व्यक्ति की 27 मार्च की रात मौत हो चुकी है।

27 मार्च को रात आठ बजे किया गया था एडमिट

उन्होंने बताया कि इस मरीज को उज्जैन के माधव नगर चिकित्सालय में 27 मार्च को ही रात आठ बजे भर्ती किया गया था। लेकिन गंभीर हालत के चलते उसकी जान नहीं बचायी जा सकी थी। इलाज के एक घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गयी थी। गवली ने बताया, "डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे उच्च रक्तचाप की भी समस्या थी। पहली नजर में वह हृदय रोगी नजर आ रहा था।" इस बीच, जनसंपर्क विभाग की जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मृतक उज्जैन की अंबर कॉलोनी का रहने वाला था।

कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाये जाने पर उसके रक्त और स्वाब के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिये भेजे गये थे। विज्ञप्ति में बताया गया, "बीमार पड़ने के पांच दिन पहले मरीज मध्य प्रदेश के नीमच गया था। वहां एक पार्टी में वह राजस्थान के कुछ लोगों के संपर्क में आया था। उज्जैन लौटते ही उसे सर्दी, खांसी और बुखार हो गया था।" विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि प्रशासन के निर्देश पर उज्जैन की अम्बर कॉलोनी में लोगों की आवा-जाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 47 मामले हो गए हैं

स्वास्थ्य विभाग ने वहां कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। इससे पहले, मध्य प्रदेश में आठ और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की सोमवार सुबह पुष्टि की गयी। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आये लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गयी है। राज्य में अब तक मिली जांच रिपोर्टों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 27, जबलपुर के आठ, उज्जैन के पांच, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं। इस महामारी से दम तोड़ने वालों में राज्य के दो अन्य मरीजों में इंदौर का एक निवासी और उज्जैन की एक महिला शामिल हैं। ये दोनों मरीज 65-65 साल के थे और उन्होंने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?