लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in Jharkhand-Bihar: झारखंड में एक दिन में 9 नए कोरोना मामलों से हड़कंप, मरीजों की संख्या 10 के पार

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2020 08:40 IST

Coronavirus in Jharkhand-Bihar Update: झारखंड में एक ही दिन में 9 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं, बिहार में अभी संक्रमित मरीजों की संख्या 39 है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के रांची से कोरोना के 5 और बोकारो से 4 नए मामले सामने आएझारखंड में कुल मरीजों की संख्या 13 पहुंची, बिहार में 39 कोरोना संक्रमित

झारखंड में एक दिन में 9 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इस तरह राज्य में मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है। कोरोना के नए मामलों में 5 रांची से जबकि 4 बोकारो से हैं।

रांची के पांचों मामले हिंदपीढ़ी इलाके से हैं। ये सभी मामले रांची और बोकारो के पहले से संक्रमित परिवारों से ही जुड़े हैं। इससे पहले बुधवार सुबह तक झारखंड में चार पॉजिटिव मामले थे। इसमें दो रांची के हिंदपीढ़ी, एक बोकारो और एक हजारीबाग से मामला सामने आया था।

दूसरी ओर बिहार के नवादा जिले में एक व्यक्ति के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 39 हो गयी है। इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। बिहार स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नवादा जिला में एक मरीज (38) के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

उन्होंने कहा कि इस मरीज के अन्य लोगों के संपर्क में आने और उसकी विगत यात्राओं के बारे में पता लगाया जा रहा है। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमण के 4,699 मामलों की जांच की गयी है, जिसमें कोरोना सक्रंमित पाए गए लोगों में से 15 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सीवान जिला के 4, मुंगेर के 6 एवं पटना के 5 संक्रमित व्यक्ति अब ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन