लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट: देश में 49 हजार 980 लोगों की मौत, कोविड-19 मरीजों की संख्या 26 लाख के करीब

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 16, 2020 09:43 IST

भारत में सात अगस्त से रोजाना 60,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के पार हो गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में कोरोना के मामले 2.16 करोड़ के पार हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 7.68 लाख के पार हुई।ICMR ने कहा, 15 अगस्त तक कुल 2,93,09,703 कोरोना सैंपल्स का टेस्ट किया गया है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 25 लाख 89 हजार 682 हो गए हैं और कोविड19 से मरने वालों की संख्या 49 हजार 980 हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 63, 489 मामले आए हैं और 944 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस 6 लाख 77 हजार 444 है। वहीं 18 लाख 62 हजार 258 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।

भारत में सात अगस्त से रोजाना 60,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। केवल 11 अगस्त को संक्रमण के 53,601 मामले सामने आए थे।  देश में संक्रमण से मृत्युदर गिरकर 1.94 प्रतिशत रह गई है। लोगों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 71.61 प्रतिशत हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के पार हो गई थी।  भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 15 अगस्त तक कुल 2,93,09,703 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार (15 अगस्त) को एक दिन में 7,46,608  नमूनों की जांच की गई। 

कोरोना वायरस:  भारत में रिकवरी रेट 71.61 प्रतिशत हुई

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट 71.61 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। साथ ही, 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ठीक होने की दर 50 प्रतिशत से अधिक है।

दिल्ली में ठीक होने की दर सर्वाधिक 89.87 प्रतिशत है। इसके बाद तमिलनाडु में 81.62 प्रतिशत, गुजरात में 77.53 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 74.70 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 73.25 प्रतिशत, राजस्थान में 72.84 प्रतिशत, तेलंगाना में 72.72 प्रतिशत और ओडिशा में 71.98 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया