लाइव न्यूज़ :

Coronavirus updates: 37 जिलों में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, अकेले केरल में 51.51% केस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2021 18:36 IST

Coronavirus in India Latest Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में 147 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई।उपचाराधीन मामलों की संख्या 139 दिन बाद सबसे कम 3,88,508 हुई।देश में संक्रमण से 373 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,682 हो गई है।

Coronavirus in India Latest Update: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले सात दिन में सामने आए कोविड-19 कुल मामलों में से 51.51 प्रतिशत मामले केरल से हैं। केरल और तमिलनाडु सहित नौ राज्यों के 37 जिलों में पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सरकार ने कहा कि 11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 44 जिलों में संक्रमण की साप्ताहिक दर 10 प्रतिशत से अधिक रही। कोविड-19 का प्रसार दर्शाने वाला ‘रिप्रोडक्शन नंबर’ पांच राज्यों हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक से अधिक है।

सार्स-सीओवी-2 के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप की नौ अगस्त तक भारत में 86 नमूनों में पुष्टि हुई है, जिनमें से 34 महाराष्ट्र में सामने आए हैं। कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ने की प्रवृत्ति चिंता का विषय, हालांकि देश में कोविड के मामलों में वृद्धि दर में स्थिरता है।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में बीते सात दिनों में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से आधे से ज्यादा केरल में मिले हैं। महामारी पर एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक अधिकारी ने कहा कि बीते दो हफ्तों में देश के नौ राज्यों के 37 जिलों में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या बढ़ रही है।

इनमें केरल के 11 जिले और तमिलनाडु के सात जिले भी शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि देश भर में 11 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के 44 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भारत में बीते सात दिनों में सामने आए कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों में से 51.51 प्रतिशत केरल में दर्ज किए गए।

केंद्र सरकार के मुताबिक पांच राज्यों- हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश- में कोविड-19 के प्रसार को बताने वाली प्रजनन संख्या (आर-नंबर) एक से ज्यादा है। उसने कहा कि कुछ राज्यों में प्रजनन संख्या का बढ़ना चिंता का विषय है, यद्यपि देश में कोविड-19 के मामलों में स्थिरता आई है, महामारी नियंत्रण उपायों को लागू करने के महत्वपूर्ण कारण हैं।  सरकार ने कहा कि नौ अगस्त तक सार्स-सीओवी-2 वायरस का डेल्टा प्लस स्वरूप भारत में 86 नमूनों में पाया गया है, जिसमें से महाराष्ट्र में 34 नमूने शामिल हैं।

 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकेरलतमिलनाडुकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू