Coronavirus: मध्य प्रदेश में आज 8वीं मौत, आधे घंटे के अंदर इंदौर में 2 लोगों ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: April 2, 2020 13:30 IST2020-04-02T13:20:38+5:302020-04-02T13:30:36+5:30

मध्य प्रदेश में इंदौर में सबसे ज्यादा 5 मौत कोविड-19 की वजह से हुई है. इंदौर में अब तक 75 मामले आ चुके हैं.

Coronavirus in India: 8th death due to covid 19 in Madhya Pradesh today cases increased to 98 in the state | Coronavirus: मध्य प्रदेश में आज 8वीं मौत, आधे घंटे के अंदर इंदौर में 2 लोगों ने तोड़ा दम

लोकमत फाइल फोटो

Highlightsभारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पचास पार चली गई है, सबसे ज्यादा केस और मौत महाराष्ट्र में सामने आए हैंभारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 1800 पार पहुंच गई है, अभी तक 150 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस (COVID-19) से  गुरुवार (2 अप्रैल) को सुबह 65 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुरुष के दम तोड़ने के साथ ही सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर आठ पर पहुंच गयी है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से शहर के मोती तबेला इलाके में रहने वाले 54 वर्षीय पुरुष ने महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में आखिरी सांस ली। उसे 29 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

उन्होंने बताया, "मरीज को पिछले दो दिन से सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। उसे पिछले 15 दिन से बुखार आ रहा था। हालांकि, उसे सर्दी-खांसी की समस्या नहीं थी।" अधिकारी ने बताया कि मरीज ने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि क्या वह किसी कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आया था। इससे पहले, शहर के खजराना इलाके में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में बृहस्पतिवार सुबह ही आखिरी सांस ली। 

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से दम तोड़ने वाली महिला मधुमेह और थायराइड से पहले ही पीड़ित थी। उसने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। इस बात का पता नहीं चल सका है कि क्या वह किसी कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आयी थी। अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित दोनों मरीजों ने गुरुवार सुबह आधे घंटे के अंतराल में दम तोड़ा। अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक सूबे में कुल 98 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये हैं। इनमें इंदौर के सर्वाधिक 75 मरीज शामिल हैं। 

इसके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीजों और खरगोन के एक मरीज में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस महामारी से संक्रमित होने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले आठ मरीजों में इंदौर के पांच, उज्जैन के दो और खरगोन का एक मरीज शामिल हैं। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से ताल्लुक रखने वाले इन लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं।

Web Title: Coronavirus in India: 8th death due to covid 19 in Madhya Pradesh today cases increased to 98 in the state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे