Coronavirus: हरियाणा में 260 मरीजों में से ठीक हो चुके हैं 153 लोग, अब तक 3 कोरोना संक्रमितों की हुई है मौत
By सुमित राय | Updated: April 22, 2020 18:18 IST2020-04-22T18:18:41+5:302020-04-22T18:18:41+5:30
हरियाणा के 19 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 260 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 153 लोग ठीक हो चुके हैं।

हरियाणा में 260 मामले आए हैं, जिनमें से 3 लोगों की मौत हुई है और 153 ठीक हो चुके हैं। (फोटो सोर्स- एएनआई)
देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इस बीच हरियाणा से अच्छी खबर आ रही है और यहां अब तक आए 260 मामलों में से 153 लोग ठीक हो चुके हैं। हरियाणा में अब तक तीन लोगों की कोरोा वायरस से मौत हुई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया, "हरियाणा में अब तक कोविड-19 के 260 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 153 लोग ठीक हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। राज्य में प्रत्येक 10 लाख लोगों पर 511 परीक्षण किए गए हैं। हरियाणा के तीन जिलों में कोई मामला नहीं आया है।
There are 260 cases of #COVID19 in Haryana out of which 153 people have recovered & three died. 511 tests have been conducted on each 10 lakh people in the State. There is no case in three districts: Chief Minister Manohar Lal Khattar pic.twitter.com/DTG7Bdyjy6
— ANI (@ANI) April 22, 2020
भारत में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस से 20471 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 652 लोगों की मौत हो गई है और 3960 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और कोरोना के 15859 एक्टिव केस मौजूद हैं।