लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला, 5 लोगों को किया गया अस्पताल से डिस्चार्ज 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2020 12:00 IST

दिल्ली में कोरोना के 30 केस हैं। एक महिला की दिल्ली में कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। दिल्ली में 31 मार्च तक लॉकडाउन है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 400 से अधिक केस आए गए हैं और 9 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर रखी है।

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना का कोई भी नया मामला दर्ज नहीं हुआ। 5 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। अभी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हमें किसी भी परिस्थिति में हालात को बेकाबू नहीं होने देना है। इसमें सभी के योगदान की आवश्यकता है। दिल्ली में कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन कर दिया गया है। जो 31 मार्च तक प्रभावी है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल्ली की सभी सीमा चौकियों को सील करने के साथ ही कहा कि जरूरी सामान मुहैया कराने से जुड़े लोगों को कर्फ्यू पास (अनुमति पत्र) जारी करने का ऐलान किया है। दिल्ली में कोरोना के 30 केस हैं। एक महिला की दिल्ली में कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपराह्न 9 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट किया, “पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया। 5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेकाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।” इससे पहले दिल्ली में कोविड-19 के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

भारत सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारत के 32 (राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मिलाकर) कुल 560 जिलों को पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा कर दी गई है। भारत में कोरोना के 400 से अधिक केस आए गए हैं और 9 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर रखी है, जिसके तहत प्रदर्शन और सभाओं पर रोक है। धारा 144 के तहत चार या इससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक है। सोशल मीडिया के अलावा पुलिस लाउडस्पीकरों के जरिये भी लोगों से सामाजिक दूरी बनाये रखने का अनुरोध कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) नरेंद्र बुंदेला ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सरकार के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करके जनता को सुरक्षित रखने के लिए कड़ी चौकसी शुरू की है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया