लाइव न्यूज़ :

Covid-19: बिहार में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पहुंची 16, अब तक 3185 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 29, 2020 13:52 IST

बिहार में शुक्रवार को कोरना वायरस के 149 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में इस महामारी से संक्रमितों की संख्या 3185 पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना का कहर बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।3 दिन पहले भोजपुर में एक प्रवासी मजदूर की मौत के बाद उसके नमूने में संक्रमण की पुष्टि होने से मृतकों की संख्या बढ़ी है।

कोरोना वायरस का संक्रमण बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जबकि शुक्रवार को 149 नए मामले सामने आने के बाद अब तक 3185 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। तीन दिन पहले भोजपुर में एक प्रवासी मजदूर की मौत के बाद उसके नमूने में संक्रमण की पुष्टि होने से मृतकों की संख्या बढ़ी है।

भोजपुर के जिलाधिकारी रौशन कुमार के अनुसार, मृतक बरहरा प्रखंड का था। वह 25 मई को मुंबई से लौटा था। उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के समय वह बीमार था। सदर अस्पताल में भर्ती कराए जाने के कुछ घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई थी।

रौशन ने बताया कि आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार करने से पहले उसका नमूना एकत्र किया गया था। जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब बढकर 3185 हो गए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल 16 मौत हुई है। पटना, वैशाली एवं खगडिया में दो—दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, नालंदा, बेगूसराय, सिवान, सारण, जहानाबाद तथा भोजपुर जिले में एक—एक मरीज की मौत हो चुकी है।

बिहार में अबतक 70275 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 1050 मरीज ठीक हुए हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि तीन मई के बाद बिहार आने वाले 2168 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

देशभर में 1.65 लाख लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 165799 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4706 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में 71105 लोग इस महामारी से ठीक हुए है, जबकि एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है और भारत में अभी कोरोना के 89987 एक्टिव केस मौजूद हैं।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :बिहार में कोरोनाबिहारपटनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया