लाइव न्यूज़ :

Bihar Coronavirus Update: बिहार में प्रशासन ने उठाए सख्त कदम, कई जिलों में धारा 144 लागू , स्कूल-कॉलेज बंद

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2020 16:58 IST

गोपालगंज, सीवान, वैशाली, बक्सर, अरवल सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व सिविल सर्जन के साथ बैठक कर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देतमाम जिलों के डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. एहतियात के तौर पर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग व सिनेमाघर बंद करा दिये गये हैं.

पटना: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बिहार के कई जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाने को कहा जा रहा है. कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने स्कूलों-कॉलेजों को बंद करने का फरमान पहले ही जारी कर दिया था. इसी कड़ी में बिहार सरकार ने कई जिलों में धारा 144 लागू कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार निषेधाज्ञा लागू होने के बाद एक जगह पर चार से अधिक लोगों के रहने पर भी रोक लगा दी गई है. निषेधाज्ञा का सख्ती से पालन कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारियों को निगरानी रखने व मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. 

गोपालगंज, सीवान, वैशाली, बक्सर, अरवल सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व सिविल सर्जन के साथ बैठक कर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी. बताया जार रहा कि जिला प्रशासन ने कोरोना से लडने की पूरी तैयारी जिला स्तर पर कर ली है. सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश भेज दिये गये हैं. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में इन्फ्रा रेड थर्मामीटर से संदिग्धों की पहचान करने की व्यवस्था की गई है.

तमाम जिलों के डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है. रोकथाम के लिए शहर व ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. सभी विभागों के अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिया गया है. एहतियात के तौर पर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग व सिनेमाघर बंद करा दिये गये हैं. 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया