लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: IIM अहमदाबाद का दीक्षांत समारोह रद्द, गोवा में म्यूजिक फेस्टिवल स्थगित, कई राज्यों में हेल्पलाइन शुरू

By भाषा | Updated: March 13, 2020 07:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) ने कोरोना वायरस के कारण 21 मार्च को होने वाले अपने वार्षिक दीक्षांत समारोह को रद्द कर दिया है।गोवा में 13 से 15 मार्च तक होने वाला केतवन सेक्रैड म्यूजिक फेस्टिवल कोरोना वायरस के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।

भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) ने कोरोना वायरस के कारण 21 मार्च को होने वाले अपने वार्षिक दीक्षांत समारोह को रद्द कर दिया है। देश के प्रमुख बिजनेस स्कूल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि दीक्षांत समारोह को रद्द करने का निर्णय केंद्र सरकार की ओर से जारी एक परामर्श के मद्देनजर लिया गया है, जिसमें लोगों को बड़ी सभाओं व भीड़ से बचने के लिए कहा गया है। गुजरात में कहीं से भी अब तक कोरोना वायरस (कोविड-19) का कोई मामला सामने नहीं आया है।

गोवा में कोरोना वायरस के मद्देनजर म्यूजिक फेस्टिवल स्थगित

गोवा में 13 से 15 मार्च तक होने वाला केतवन सेक्रैड म्यूजिक फेस्टिवल कोरोना वायरस के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को ‘महामारी’ घोषित किये जाने के आलोक में इस कार्यक्रम को स्थगित जाएगा। बयान में कहा गया है कि ‘स्थिति के आकलन के बाद भविष्य में उसकी तिथि तय की जाएगी।’ स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बुधवार को कहा था कि सरकार यह कार्यक्रम रद्द कर देना चाहिए क्योंकि उसमें कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आ रहे कम से कम से पांच संगीतकारों को कार्यक्रम प्रस्तुत करना है।

कोरोना वायरस: केंद्र, 15 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों ने हेल्पलाइन शुरू की

सरकार ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार होने के मद्देनजर केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 शुरू किया है। इसके अलावा 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, दादर एवं नगर हवेली, दमन-दीव, लक्षद्वीप और पुडुचेरी कोरोना वायरस संबंधी जानकारी देने के लिए हेल्पनाइन नंबर 104 का इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने बताया कि मेघालय 108 और मिजोरम 102 नंबर को हेल्पलाइन के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। कोरोना वायरस संबंधी जानकारी देने के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 शुरू किया गया है। दिल्ली सरकार का हेल्पलाइन नंबर 011-22307145 है।

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसअहमदाबादगोवाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?