लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 58 भारतीयों को ईरान से वापस लेकर आया वायुसेना का ग्लोबमास्टर, कोरोना के प्रभावित इलाके से लाया गया

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 10, 2020 09:51 IST

Coronavirus: ईरान में लगभग 2,000 भारतीय रह रहे हैं, जहां सात हजार लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये है और 237 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान में लगभग दो हजार भारतीय रह रहे हैं।नब्बे से अधिक देशों में कोरोना वायरस से 1,10,041 लोग संक्रमित पाये गये हैं और इससे 3,825 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली : कोरोना वायरस से प्रभावित ईरान में फंसे 58 भारतीय तीर्थयात्रियों के पहले बैच के साथ भारतीय वायुसेना का विमान C-17 ग्लोबमास्टर हिंडन वायु सेना स्टेशन (गाजियाबाद) में लैंड हुआ। ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने चिकित्सकों के एक विशेष दल के साथ सोमवार को भारतीय वायु सेना का परिवहन विमान रवाना हो गया था। भारतीय वायु सेना के अनुसार उसके सी-17 ग्लोब मास्टर सैन्य विमान ने ईरान के लिए हिंडन एयरबेस से रात आठ बजकर तीस मिनट पर उड़ान भरी थी। 

विमान में विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल मौजूद है। भारतीय नागरिकों को हवाई मार्ग से हिंडन लाया जाएगा जहां चिकित्सा सुविधाओं के साथ पृथक वार्ड स्थापित किया गया है। ईरान में लगभग दो हजार भारतीय रह रहे हैं। 

आईएएफ ने ट्वीट किया था, ‘‘विमान में एक विशेषज्ञ मेडिकल टीम सवार है। भारतीय नागरिकों को हिंडन में ले जाया जाएगा जहां पृथक वार्ड सहित चिकित्सा सुविधाएं स्थापित की गई हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक- कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 44 है

देश में कोरोना वायरस के पांच नये मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या 44 हो गयी थी । स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू तथा केरल से एक-एक नया मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है। 

कर्नाटक में राज्य अधिकारियों द्वारा कोरोना वायरस का एक मामला पॉजिटिव बताया गया है लेकिन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की है। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अस्पताल के पृथक वार्ड में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाया गया था। उसे सऊदी अरब से लौटने के बाद कोरोना वायरस के लक्षणों के संदेह में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नब्बे से अधिक देशों में कोरोना वायरस से 1,10,041 लोग संक्रमित पाये गये हैं और इससे 3,825 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया