लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बाद सौ गुना बढ़ सकती है मानव तस्करी! दिल्ली के रेडलाइट एरिया में फंसे कई सेक्स वर्कर्स

By नितिन अग्रवाल | Updated: April 10, 2020 07:13 IST

Coronavirus: सेक्स वर्कर्स के लिए काम करने वाली पद्मश्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता कृष्णन ने लॉकडाउन के बाद मानव तस्करी की आशंका जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देसामाजिक कार्यकर्ता सुनीता कृष्णन के अनुसार लॉकडाउन के बाद मानव तस्करी सौ गुना तक बढ़ जाएगीमहिलाओं संग बच्चे भी बदनाम रेडलाइट एरिया में फंसे, सेक्स वर्कर्स के लिए हालात बेहद बदतर

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन होने के बाद कठिनाई से गुजर रहे सेक्स वर्कर्स के सामने अब मानव तस्करी की समस्या खड़ी हो गई है. सेक्स वर्कर्स के उत्थान के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि लॉकडाउन के बाद मानव तस्करी सौ गुना तक बढ़ जाएगी.

सेक्स वर्कर्स के लिए काम करने वाली पद्मश्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता कृष्णन ने लोकमत से बातचीत में कहा कि लॉकडाउन और कोरोना महामारी से हम किस तरह बाहर निकलेंगे यह कोई नहीं जानता. लेकिन मुझे यकीन है कि व्यावसायिक यौन शोषण के लिए महिलाओं और बच्चों की तस्करी में बहुत तेजी से बढ़ोत्तरी होगी. बता दें कि कोरोना लॉकडाउन की मार दिल्ली के मशहूर रेडलाइट इलाके जीबी रोड पर बेहद भारी पड़ी है.

अपनी रंगीनियों के लिए मशहूर दिल्ली की इस बदनाम सड़क पर मौजूद लगभग 100 से ज्यादा कोठे या वैश्यालय 2000 से ज्यादा सेक्स वर्कर्स के लिए जेल बन गए हैं. वैश्यालयों के मालिकों ने तालाबंदी के चलते धंधा बंद कर दिया. जिसके चलते यहां फंसी सेक्स वर्कर्स के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.

पहले से ही अमानवीय हालात में जी रही एक सेक्स वर्कर नूरी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि लॉकडाउन में जिंदगी बेहत कठिन हो गई है.जो जमापूंजी और राशन था अब वो खत्म होने के कागार पर है. सिर पर पहले ही काफी कर्ज है और कमाई नहीं होने के वह बढ़ता जा रहा है. न खाना.. न दवाएं. 

सोशल डिस्टेंसिंग संभव नहीं : नूरी के साथ रह रही रागिनी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह लॉकडाउन के बाद बहुत सी दूसरी सेक्स वर्कर्स के साथ वह अपने घर झारखंड के लिए रवाना हुई थी. लेकिन आनंद विहार से लौटा दिया गया जिसके बाद से दोनों ने दिलशाद गार्डन में एक परिचित के घर शरण ली है. रागिनी ने बताया कि जीबी रोड के कोठों में सेक्स वर्कर गंदे, बदबूदार और अंधेरे माहौल में किसी तरह दिन काटने को मजबूर हैं. सोशल डिस्टेंसिंग तो बहुत दूर वहां तो इतनी जगह ही नहीं होती. हां लोग हाथ के बने मास्क के सहारे जिंदगी को भरोसा जरूर दे रहे हैं. बहुत से लोग बीमार हैं लेकिन न तो डॉक्टर तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं है. हालांकि स्वंयसेवी संस्थाओं की ओर से खाने के लिए कुछ इंतजाम किए गए हैं लेकिन वह नाकाफी हैं.

बच्चे भी बदनाम रेडलाइट एरिया में फंसे : जिन झरोखों से झांककर सेक्स वर्कर्स अपनी रंगीनियां बिखेरती थी आज लॉकडाउन की वजह से वहां ताले जड़े हैं. सेक्स वर्कर्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी इस बदनाम रेडलाइट एरिया की कोठों में फंसे हैं. रागिनी ने बताया कि लगभग हर उम्र और लिंग के बच्चे भी अपनी मां के साथ हैं. बहुत से तो 1 साल या उससे भी छोटे हैं. उनके लिए भी यह समय बहुत दर्दनाक है. रागिनी ने कहा कि टीवी में चल रही खबरों को देखकर दिल बैठा जाता है. पता नहीं तालाबंदी कब खत्म होगी. कोरोना की मार से फिर भी बच जाएंगे लेकिन अगर ये हालात लंबे चले तो लाचारी बहुतों को लील जाएगी.

सेक्स वर्कर्स के लिए मेडिकल इमरजेंसी : सामाजिक कार्यकर्ता सुनीती कृष्णन ने लोकमत को बताया कि लॉकडाउन से सेक्स वर्कर्स के लिए हालात बेहद बदतर हुए हैं. अधिक्तर नशे की लत की शिकार होती हैं. लॉकडाउन के दौरान शराब या दूसरी नशीली चीजें नहीं मिलने से ज्यादातर की हालत गंभीर है. देशभर में हजारों की तादाद में सेक्स वर्कर्स विभिन्न रेडलाइट इलाकों में फंसी हुई हैं. उनमें से कई गंभीर बीमारियों की शिकार हैं और कई तो एड्स से संक्रमित हैं. ऐसे में उनके लिए मेडिकल इमरजेंसी वाले हालात हैं.

नए रास्ते चुनने का समय : सुनीता का मानना है कि लॉकडाउन सेक्सवर्क्स के लिए नया रास्ता चुनने का भी अच्छा मौका है. वह इस जिल्लत की जिंदगी से बाहर निकलकर दूसरे रास्ते चुन सकती हैं. हालांकि अपने रास्ते तय करना ज्यादातर के बस में नहीं होता.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनलोकमत समाचारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी