लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्वस्थ्य मंत्रालय ने कहा- तबलीगी जमात से जुड़े लोगों में कोरोना के 1023 पॉजिटिव मामले

By भाषा | Updated: April 5, 2020 05:47 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत में कोविड-19 के मामलों के दोगुना होने की दर अन्य देशों की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के अब तक कुल 2902 मामले सामने आए हैं और शुक्रवार से 601 मामले बढ़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के 17 राज्यों में तबलीगी जमात के मरकज में इज्तिमा से जुड़े लोगों में कोविड-19 संक्रमण के 1023 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और देश में कोरोना वायरस के करीब 30 प्रतिशत मामले ‘एक खास स्थान’ से जुड़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत में कोविड-19 के मामलों के दोगुना होने की दर अन्य देशों की तुलना में कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 17 राज्यों में तबलीगी जमात के मरकज में इज्तिमा से जुड़े लोगों में कोविड-19 संक्रमण के 1023 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और देश में कोरोना वायरस के करीब 30 प्रतिशत मामले ‘एक खास स्थान’ से जुड़े हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत में कोविड-19 के मामलों के दोगुना होने की दर अन्य देशों की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के अब तक कुल 2902 मामले सामने आए हैं और शुक्रवार से 601 मामले बढ़े हैं।

अग्रवाल ने कहा कि 8.61 प्रतिशत मामले 0-20 साल की आयुवर्ग के हैं,41.88 प्रतिशत मामले 21 से 40 साल के रोगियों के हैं, 32.82 प्रतिशत मामले 41 से 60 साल के आयुवर्ग और 16.69 प्रतिशत मामले 60 साल से अधिक उम्र के रोगियों के हैं। अग्रवाल ने कहा कि देश के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में तबलीगी जमात के मरकज में इज्तिमा से जुड़े लोगों में कोविड-19 संक्रमण के 1023 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में तमिलनाडु, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, असम, कर्नाटक, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि उन 17 राज्यों में संक्रमित लोगों का पता लगाने की कवायद तेज की गई है जहां तबलीगी जमात मरकज से जुड़े मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना वायरस के ‘‘करीब 30 प्रतिशत मामले ‘एक खास स्थान’ से जुड़े हैं जहां हम इसे एक तरह से समझ नहीं सके और संभाल नहीं सके।’’

उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में पिछले महीने हुये तबलीगी जमात के एक आयोजन में हिस्से लेने वालों में कोरोना के संक्रमण मामले सामने आए हैं। अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम एक संक्रामक रोग से जूझ रहे हैं और यह रोजाना की लड़ाई है। जरा सी चूक हुई तो हमारे प्रयास बेकार जाएंगे।’’ संयुक्त सचिव ने कहा कि अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 68 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार के बाद अब तक इसके कारण 12 लोगों की मौत हुई है । उन्होंने बताया कि अब तक 183 लोग उपचार से ठीक हुए हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है । अग्रवाल ने कहा कि देश में 58 रोगी गंभीर अवस्था में हैं जिनमें अधिकतर केरल, मध्य प्रदेश और दिल्ली से हैं। उन्होंने कहा कि जमीनी स्थिति के आधार पर रोजाना इन आंकड़ों में परिवर्तन हो सकता है।

अग्रवाल ने अत्यंत जोखिम वाली आबादी से सरकार के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि घबराहट की जरूरत नहीं है लेकिन जागरुकता जरूरी है। अग्रवाल के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच की क्षमता तेजी से बढ़ रही है। आईसीएमआर के वैज्ञानिक रमन आर गंगाखेडकर ने कहा कि अब तक 75 हजार नमूनों की जांच की जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं