लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का असर: 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' की बिक्री पर सरकार का कंट्रोल, कोविड-19 के इलाज से जुड़ी है दवा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 28, 2020 08:07 IST

आईसीएमआर की अनुशंसा पर फैसला भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना के संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे चिकित्साकर्मियों के लिए भी 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' दवा के इस्तेमाल को बचाव के वास्ते जरूरी बताया है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में लॉकडाउन का आज चौथा दिन है। पूरे देश में 24 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन है। शुक्रवार (27 मार्च) को कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 800 के पार चला गया।

नई दिल्ली: सरकार ने कोरोना के इलाज एवं बचाव में काम आने वाली दवा 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' की अनिवार्य जरूरत को देखते हुए इसकी बिक्री और वितरण को कानूनी नियंत्रण में लेकर सीमित कर दिया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' को कोरोना के इलाज एवं बचाव में अनिवार्य जरूरत मानते हुए कहा गया है कि किसी भी प्रकार की संभावित आपातस्थिति को देखते हुए इसकी बिक्री और वितरण को कानून द्वारा नियंत्रित करना जरूरी हो गया है.

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' की बिक्री और वितरण पर कानूनी नियंत्रण गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही लागू हो गया है. अधिसूचना के अनुसार ''केंद्र सरकार का यह समाधान हो गया है कि 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' औषधि महामारी कोविड-19 के कारण उत्पन्न होने वाली आपातकालीन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक है.''

मंत्रालय ने कहा- लोकहित में लिया फैसला

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि लोकहित में 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' और इससे बनने वाले अन्य औषधीय उत्पादों के विक्रय एवं वितरण को नियंत्रित करने के लिए 'खुदरा बिक्री औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम, 1945' के तहत निर्दिष्ट शर्तों के दायरे में लाया गया है. इसका मकसद इस दवा की बिक्री एवं वितरण संबंधी दुरुपयोग को रोकना है.

आईसीएमआर की अनुशंसा पर फैसला भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना के संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे चिकित्साकर्मियों के लिए भी 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन' दवा के इस्तेमाल को बचाव के वास्ते जरूरी बताया है. सरकार ने आपातस्थिति में इस दवा की आपूर्ति को बरकरार रखने के लिए आईसीएमआर द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) की अनुशंसा पर इस दवा के वितरण और बिक्री को नियंत्रित करने का फैसला किया है. 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया