लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में 4 और मौतें, सांबा जिले में पहली मौत; आंकड़ा 164 पहुंचा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 11, 2020 17:30 IST

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को कोरोना संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गई। अब तक जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 164 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में कोरोना अब तेजी से कहर बरपाने लगा है। जम्मू-कश्मीर में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 164 पहुंच गया है।

जम्मू: जम्मू कश्मीर में कोरोना अब तेजी से कहर बरपाने लगा है। शनिवार को 4 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें जम्मू के बड़ी ब्राह्मणा का रहने वाला 55 साल का मरीज भी शामिल है। इसे मिलाकर अब तक मरने वालों का आंकड़ा 164 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 55 साल के मरीज की मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित था। उसे मधुमेह की समस्या भी थी। इलाज के दौरान शनिवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। सांबा जिले में यह पहली मौत है जबकि जम्मू संभाग में 16वीं मौत है। वहीं त्रेगाम कुपवाड़ा के रहने वाले 45 साल के मरीज की भी मौत भी हो गई। इससे पहले एक 77 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उसे श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसे उच्च रक्तचाप के अलावा निमोनिया की समस्या भी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं देर रात को हकुरा अनंतनाग की रहने वाली 24 साल की महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा नजीर चौधरी का कहना है कि महिला को तीन जुलाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसका सीजेरियन हुआ था। उसके बाद से ही महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे उच्च रक्तचाप सहित कई बीमारियां थी। महिला ने देर रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 164 हो गई है।

इनमें सबसे अधिक 40 श्रीनगर में, 31 बारामुला, 18 कुलगाम, 15 शोपियां, 14 अनंतनाग, 11 बडगाम, 9 जम्मू, कुपवाड़ा 8, पुलवामा 5, बांडीपोरा 3, डोडा 2 और गांदरबल, पुंछ, ऊधमपुर, राजौरी तथा कठुआ में एक-एक मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया