लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के चलते योगी सरकार जल्द ले सकती है बड़ा फैसला, यूपी में पान-मसाला और गुटखा होगा बैन

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 25, 2020 16:32 IST

कोरोना वायरस संक्रमण लार और थूक से भी फैलता है, जिसके चलते राज्य सरकार पान-मसाला और गुटखा को पूरी तरह से बैन करने पर विचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 35 से ज्यादा लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित।देशभर में अब तक 10 मौत।

कोरोना वायरस के चलते यूपी सरकार राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है। इस महामारी से बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार उत्तर प्रदेश में पान-मसाला और गुटखा पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की तैयारी में है।

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण लार और थूक से भी फैलता है, जिसके चलते राज्य सरकार पान-मसाला और गुटखा को पूरी तरह से बैन करने पर विचार कर रही है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 562 हो गए जबकि मृतकों में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित नहीं होने का पता चलने के बाद मरने वालों की संशोधित संख्या कम होकर 10 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं था इसलिए भारत में मृतक संख्या कम होकर 10 हो गई है। 

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के चार और मामले सामने आए थे। इस प्रकार अब तक ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान में बताया गया कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के चार ताजा मामले सामने आये। 

प्रदेश में मंगलवार तक कुल 37 लोग इस वायरस से संक्रमित थे। इनमें से आठ आगरा के, तीन गाजियाबाद के, 11 नोएडा के, आठ लखनऊ और एक-एक लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, पीलीभीत, जौनपुर और शामली के हैं। 

अस्पतालों में किए गए इंतजामों की चर्चा करते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि इस समय 2800 आइसोलेशन बेड हैं जिन्हें जल्द ही बढ़ाकर 11 हजार से अधिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जरूरी पड़ने पर निजी अस्पतालों की मदद ले सकते हैं। 

प्रसाद ने बताया कि कोरोना टेस्टिंग इस समय छह जगहों पर हो रही है। केजीएमयू, बीएचयू, एसजीपीजीआई, मेरठ मेडिकल कॉलेज, कमांड लखनऊ में जांच चल रही है। गोरखपुर और सैफई में जल्द ही जांच केंद्र शुरू हो जाएगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां