लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट: गुजरात में 176 नए मामले, मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, कोविड-19 केसों की संख्या 1200 पार

By निखिल वर्मा | Updated: April 18, 2020 11:45 IST

महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 पार है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 201 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में मिले नए मामलों में अहमदाबाद में 143, सूरत में 13, वडोदरा और राजकोट में दो-दो केस मिले हैं भारत में बीते 24 घंटे में 991 नए केस मिले हैं जबकि 43 और लोगों की मौत हुई है

गुजरात में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य में बीते 24 घंटे में नए 176 मामले सामने आ चुके ैहं। राज्य में कुल संख्या 1272 हो गई है। अब तक 88 लोग ठीक हुए हैं और 48 की मौत हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले 14300 पार

वहीं देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 480 हो गई जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 14,378 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं जबकि 1,991 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक व्यक्ति विदेश चला गया है। इन मामलों में 76 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

मृतकों के संख्या के मामले में गुजरात तीसरे नंबर पर

 

शुक्रवार शाम से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें मध्य प्रदेश के 12, महाराष्ट्र के सात, दिल्ली के चार, गुजरात के तीन और जम्मू कश्मीर और बिहार का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। संक्रमण के कारण देश में हुई कुल 480 मौतों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 201 लोगों की मौत हुई। उसके बाद मध्य प्रदेश में 69, दिल्ली में 42, गुजरात में 41 पर और तेलंगाना में 18 लोगों की जान गई। 

संक्रमण से तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 14-14 लोगों की मौत हुई है। पंजाब और कर्नाटक में 13-13 लोगों की, राजस्थान में 11 और पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान चली गई जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौतें हुई हैं। झारखंड और बिहार में दो-दो मौतें हुई हैं। मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से हुई है। 

कोरोना वायरस से संक्रमित टॉप 5 राज्य

महाराष्ट्र-3323दिल्ली-1707तमिलनाडु-1323मध्य प्रदेश-1310राजस्थान-1229 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियागुजरातकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां