लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अहमदाबाद में कांग्रेस से जुड़े पार्षद की कोरोना वायरस से मौत, 15 अप्रैल को कराया गया था अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 27, 2020 13:48 IST

गुजरात में कांग्रेस के 67 वर्षीय पार्षद की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार तक अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 2,189 मामले थे और 105 लोगों का मौत हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के 67 वर्षीय पार्षद की कोरोना वायरस के कारण रविवार रात मौत हो गई।उन्हें 15 अप्रैल को सरकारी सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के 67 वर्षीय पार्षद की कोरोना वायरस के कारण रविवार रात यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्हें 15 अप्रैल को सरकारी सरदार वल्लभभाई पटेल में भर्ती कराया गया था।

अहमदाबाद नगर निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने पीटीआई-भाषा को सोमवार को बताया कि उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल के सीईओ रामया भट्ट ने बताया, " उन्हें मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारी पहले से थी। उनके दिल में स्टेंट भी डाला गया था। " कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्षद के निधन पर दुख जताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने भी पार्षद के निधन पर अफसोस जताया है।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता थे जो हमेशा खुद की भलाई से ऊपर समाज का कल्याण रखते थे। कांग्रेस नेता राजीव सातव, गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा और शक्ति सिहं गोहिल, अर्जुन मोधवाडिया जैसे अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी पार्षद के निधन पर दुख जताया है।

अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस का एक विधायक भी कोरोना वायरस की चपेट में है और उनका इलाज चल रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार तक अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 2,189 मामले थे और 105 लोगों का मौत हुई है। 

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं