लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात में कोविड-19 के 163 नये मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 929

By भाषा | Updated: April 17, 2020 05:48 IST

गुजरात में कोरोना वायरस के 163 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 929 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में कोरोना वायरस के 163 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 929 हो गई। राज्य की प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि गुजरात में इस अवधि के दौरान तीन कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।

गुजरात में कोरोना वायरस के 163 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 929 हो गई। राज्य की प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि गुजरात में इस अवधि के दौरान तीन कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 73 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इनमें से नौ मरीजों को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिली।

रवि ने बताया कि बुधवार रात से अब तक सामने आए 163 नये मामलों में 95 संक्रमित अकेले अहमदाबाद से हैं जबकि 37 नये संक्रमित सूरत के हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा आणंद जिले में कोविड-19 के आठ, वडोदरा जिले में सात, बनासकांठा और नर्मदा जिले में चार-चार, राजकोट जिले में चार और गांधीनगर, खेड़ा, अरावली एवं पंचमहल जिले में एक-एक मामला सामने आया है।

रवि ने बताया कि अधिक मामले इसलिए आ रहे हैं क्योंकि चिह्नित अत्याधिक संक्रमण वाले स्थानों पर गहन निगरानी और जांच की जा रही हैं। इनमें पुराने अहमदाबाद के वे इलाके भी शामिल है जहां पर 21 अप्रैल तक कर्फ्य लागू है। राज्य की प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) ने बताया कि जिन लोगों की बुधवार रात से अबतक मौत हुई है उनमें कच्छ के रहने वाले 62 वर्षीय पुरुष, बोटाड निवासी 80 वर्षीय पुरुष और अहमदाबाद की 60 वर्षीय महिला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में अधिकतर नये मामले अत्याधिक संक्रमित स्थान के रूप में चिह्नित जुहापुरा, कालूपुर,जमालपुर, बेहरामपुरा, दानलिमडा, बोडकदेव, गोमतीपुर और मेघनीनगर से आए हैं। रवि ने बताया कि गुजरात के 33 जिलों में से नौ जिले ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमित पाए गए 929 मामलों में अधिकतर पांच जिलों- अहमदाबाद (545), वडोदरा (128), सूरत (88), राजकोट (28), भावनगर (26)- से हैं। राज्य सरकार द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी देते हुए रवि ने बताया कि प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान करने के लिए अब तक 20,903 लोगों की जांच की है।

रवि ने बताया कि बृहस्पतिवार को नौ मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या 73 हो गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटने वाले मरीजों में भावनगर के 92 वर्षीय पुरुष और अहमदाबाद की 75 वर्षीय महिला शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागुजरातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां