लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Global: महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल सबसे आगे, 22 राज्य में कोरोना रोगियों की संख्या 15 हजार से कम

By एसके गुप्ता | Updated: October 19, 2020 19:35 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल देश के तीन राज्य ही ऐसे हैं, जहां कोरोना के सक्रिय मामले 50 हजार से ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में 185750, कर्नाटक में 110666 और केरल में 96100 कोरोना रोगी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने स्थिति में सुधार के लिए चिंता जाहिर करते हुए हाल ही में एक टीम महारष्ट्र भेजी है। 22 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के रोगियों की संख्या 15 हजार से कम है। इनमें गोवा के अंदर कोरोना के सक्रिय रोगी 3827 है। अधिकारी ने कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से स्थिति नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की है।

नई दिल्लीः देश में कोरोना के सक्रिय रोगियों का 25 फीसदी से अधिक अकेले महाराष्ट्र से है। केंद्र सरकार ने स्थिति में सुधार के लिए चिंता जाहिर करते हुए हाल ही में एक टीम महारष्ट्र भेजी है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल देश के तीन राज्य ही ऐसे हैं, जहां कोरोना के सक्रिय मामले 50 हजार से ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में 185750, कर्नाटक में 110666 और केरल में 96100 कोरोना रोगी हैं।

इसके अलावा 22 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के रोगियों की संख्या 15 हजार से कम है। इनमें गोवा के अंदर कोरोना के सक्रिय रोगी 3827 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से स्थिति नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की है।

राज्य सरकार ने कहा है कि धार्मिक स्थलों को न खोलने का कारण कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है। हालांकि केंद्र ने इसे राज्य सरकार की इच्छा शक्ति पर छोड़ा है। जिन तीन राज्यों में स्थिति ठीक नहीं है और कोरोना के 50 फीसदी से ज्यादा केस महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल से हैं। शेष भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

फिलहाल इन तीनों राज्यों को फोकस कर एम्स की ओर से ऑनलाइन मेडिकल ट्रेनिंग के साथ कड़ाई से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराने की अपील की गई है। अब तक साढ़े 66 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 55,722 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 579 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। कोरोना के नए मामलों के साथ देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है। देश में फिलहाल कोरोना के 7 लाख 72 हजार 55 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से अब तक 1 लाख 14 हजार 610 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकर्नाटककेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल