लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गैस कंपनियों ने गोदामों को बना दिया कोरोना से खतरनाक बम

By बृजेश परमार | Updated: April 27, 2020 06:47 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में उज्जवला योजना के तहत उपभोक्ता की डिमांड के विपरित गैस कंपनियों ने अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स के गोदामों में करीब दोगुना टंकियां डंप कर रखी हैं। एक तरह से गैस कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के गोदामों को कोरोना से खतरनाक बम बनाकर रख दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में उज्जवला योजना के तहत उपभोक्ता की डिमांड के विपरित गैस कंपनियों ने अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स के गोदामों में करीब दोगुना टंकियां डंप कर रखी हैं।एक तरह से गैस कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के गोदामों को कोरोना से खतरनाक बम बनाकर रख दिया है। ऐसे में संभावित हादसे को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स डरे हुए हैं। दूसरी और उन्हें जिला प्रशासन बराबर हिदायत दे रहा है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में उज्जवला योजना के तहत उपभोक्ता की डिमांड के विपरित गैस कंपनियों ने अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स के गोदामों में करीब दोगुना टंकियां डंप कर रखी हैं। एक तरह से गैस कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के गोदामों को कोरोना से खतरनाक बम बनाकर रख दिया है। ऐसे में संभावित हादसे को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स डरे हुए हैं। दूसरी और उन्हें जिला प्रशासन बराबर हिदायत दे रहा है।

उज्जवला योजना में गरीबों को सरकार ने तीन माह तीन टंकियां देने के निर्देश देते हुए उपभोक्ता के खाते में पैसा डाल दिया है। कंपनियों को निर्देश हैं कि लॉकडाउन में अगर डिस्ट्रीब्यूटर डिमांड ड्राफ्ट नहीं भी भेज पा रहा है तों उसे क्रेडिट पर टंकी सप्लाई कर दी जाए।

डिस्ट्रीब्यूटर्स की डिमांड के विपरित कंपनियां उन्हें धड़ल्ले से टंकियां भेज रही है। हालत यह है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास एक्सप्लुसिव संग्रहण के लायसेंस के विपरित करीब दोगुना टंकिया गोदामों में रखी हुई हैं।

डिस्ट्रीब्यूटर्स नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि कंपनी के ऑफिसर अपने सेल्स टारगेट पूरे करने के कारण डिवीजन में सारे डिस्ट्रीब्यूटर के यहां एक्स्ट्रा सिलेंडर डंप कर रहे हैं। यह सारा माल बिना डिस्ट्रीब्यूटर के कंसर्न या डिमांड  के उधारी में भी डंप किया जा रहा है। वर्तमान में स्थिति यह है कि हर डिस्ट्रीब्यूटर के यहां उसकी गोदाम की क्षमता से अधिक सिलेंडर भरे हुए हैं। विस्फोटक अधिनियम के हिसाब से जितनी गोदाम की क्षमता है उससे अधिक माल रखना अपराध की श्रेणी में आता है।

अगर कोई दुर्घटना घटती है, उसकी जिम्मेदारी कंपनी की या डिस्ट्रीब्यूटर की किसकी रहेगी?

गोदाम के आकार के हिसाब से सिलेंडर की क्षमता का लाइसेंस डिस्ट्रीब्यूटर्स को मिलता है। अगर खाद्य विभाग या एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट जांच करता है और एक्सेस माल मिलता है तो इसकी लायबिलिटी कंपनी के किस अधिकारी की होगी?

क्या कंपनी के अधिकारियों को डिस्ट्रीब्यूटर के स्टॉक की जानकारी नहीं रहती है और अगर रहती है तो एक्सेस माल क्यों दिया जा रहा है?

कैपेसिटी से ज्यादा गोडाउन में  कंपनी द्वारा किस नियम के तहत माल भेजा जा रहे हैं? ये बताने वाला कोई नहीं है। डरे सहमें डिस्ट्रीब्यूटर्स न कुछ बोल पा रहे हैं, न ही अपनी पीड़ा किसी को बताने के उनके हाल ही हैं।

प्रशासन की हिदायत से उनकी रात की नींद भी उड़ी हुई है और दिन का चैन भी। गर्मी के दिनों में वैसे ही अग्निकांड के मामले ज्यादा होते हैं ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स बैचेन और डरे हुए हैं।

उज्जैन में प्रशासन ने दी हिदायत

इस तरह के मामले की उज्जैन जिला खाघ एवं आपूर्ति अधिकारी मोहन मारू को जानकारी मिलने पर उन्होंने व्हॉट्सऐप के पीएमयूवाय उज्जैन ग्रुप पर साफ शब्दों में हिदायत दी। मारू ने स्पष्ट रूप से लिखा कि सभी डीलर्स, सेल्स ऑफिसर्स ध्यान दीजीए कि कहीं भी एक्सप्लुसिव लिमिट से ज्यादा भंडारण न किया जाए,अन्यथा डीलर्स और ऑयल कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकेगी। सतर्क रहे और एक्सप्लुसिव नियमों का पालन करें।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाउज्जैनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा