Coronavirus: राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में घर में अलग रखे गए चार लोग घूमते हुए पाए गए, पुलिस ने दबोचा

By भाषा | Updated: March 21, 2020 06:04 IST2020-03-21T06:04:29+5:302020-03-21T06:04:29+5:30

केरल के वायनाड जिले में कोरोना वायरस के चलते 14 दिन के लिये घर में अलग रखे गए चार लोग शुक्रवार को बाहर घूमते पाए गए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

Coronavirus: Four people were found walking around in Rahul Gandhi's parliamentary constituency, arrested | Coronavirus: राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में घर में अलग रखे गए चार लोग घूमते हुए पाए गए, पुलिस ने दबोचा

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकेरल के वायनाड जिले में कोरोना वायरस के चलते 14 दिन के लिये घर में अलग रखे गए चार लोग शुक्रवार को बाहर घूमते पाए गए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वे हाल ही में विदेश से लौटे थे।

केरल के वायनाड जिले में कोरोना वायरस के चलते 14 दिन के लिये घर में अलग रखे गए चार लोग शुक्रवार को बाहर घूमते पाए गए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वे हाल ही में विदेश से लौटे थे।

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नये मामले सामने आने के बाद शुक्रवार की शाम को देश में इस संक्रमण के कुल मामले आईसीएमआर के अनुसार बढ़कर 236 हो गये जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा 223 है।

इस बीच दिल्ली और महाराष्ट्र सरकारों ने इस बीमारी की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों को बंद करने की घोषणा की। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा, ‘‘ 14514 व्यक्तियों के कुल 15404 नमूनों का सार्स कोवी 2 को लेकर 20 मार्च शाम छह बजे परीक्षण किया गया। अब तक संदिग्ध मामलों से से कुल 236 मामलों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’

Web Title: Coronavirus: Four people were found walking around in Rahul Gandhi's parliamentary constituency, arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे