लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पश्चिम बंगाल के चार जिले रेड जोन घोषित, कोलकाता के 287 इलाके कंटेनमेंट जोन में

By भाषा | Updated: April 28, 2020 09:19 IST

पश्चिम बंगाल में 11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन जबकि आठ की ग्रीन जोन के तौर पर की गई है। वहीं, कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता सहित हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया राज्य सरकार के अनुसार 11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन जबकि आठ की ग्रीन जोन के तौर पर की गई है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को एक सूची जारी कर कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर कोलकाता समेत चार जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है वहीं शहर के 287 इलाकों की पहचान कंटेनमेंट जोन (निरुद्ध क्षेत्र) के तौर पर की गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है।

राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक 11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन जबकि आठ की ग्रीन जोन के तौर पर की गई है। ऑरेंज जोन में रखे गए जिलों में दक्षिण 24 परगना, हुगली, पश्चिम मेदिनिपुर, पूर्ब वर्द्धमान , कलिमपोंग, नदिया, जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, मुर्शिदाबाद और मालदा है।

वहीं ग्रीन जोन में रखे गए आठ जिलो में अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दखिन दिनाजपुर, बीरभूम, बांकुरा, पुरुलिया और झारग्राम हैं।

रेड जोन वे इलाके हैं जहां कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा है। इन इलाकों में लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी होगा। ऑरेंज जोन में वे इलाके होते हैं, जहां कोरोना के काफी कम मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या मे कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं, ग्रीन जोन में उन इलाकों को शामिल किया गया है जहां कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। कोलकाता में करीब 287 इलाकों की पहचान निरूद्ध क्षेत्र के तौर पर की गई है जिनमें शहर के उत्तरी एवं मध्य क्षेत्र ज्यादा हैं।

मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बताया कि पूर्ब मेदिनिपुर जिले में आठ निरुद्ध क्षेत्र हैं जिनमें से पांच ऐसे इलाके हैं जहां नौ अप्रैल के बाद से कोविड-19 का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के 57 निरुद्ध क्षेत्रों में से 13 इलाकों में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोलकाता के 287 निरुद्ध क्षेत्रों में से 18 क्षेत्रों में पिछले दो हफ्तों में एक भी मामला सामने नहीं आया है। सिन्हा ने बताया कि अगर किसी इलाके से कम से कम 21 दिन तक कोई नया मामले सामने नहीं आता तो सरकार वहां राहत की घोषणा कर सकती है। पश्चिम बंगाल में सोमवार तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई थी और कुल 633 लोग संक्रमित थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालसीओवीआईडी-19 इंडियाममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया