लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में पांच और लोग पाए गए कोविड-19 से संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 29

By भाषा | Updated: April 2, 2020 23:26 IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच अन्य मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 29 हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच अन्य मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 29 हो गयी। प्रदेश में अभी तक संक्रमण से मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हुई थी।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच अन्य मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 29 हो गयी। प्रदेश में अभी तक संक्रमण से मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हुई थी।

बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर रागिनी मिश्र ने आज बताया कि जांच के दौरान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) में तीन नमूने और राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरएमआरआई) में एक नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

उन्होंने बताया कि आईजीएमएस में जांच में पॉजिटिव आए तीन मामलों में से दो गोपालगंज और एक सारण जिला का है। बिहार में अबतक तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 1,618 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 29 पॉजिटिव मिले हैं।

प्रदेश में अभी तक दो लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से अबतक 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

(एएनआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारपटनासीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos