लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: डोर टू डोर सर्वे के दौरान जयपुर में मिले वुहान के पास रहने वाले पांच चीनी नागरिक, मचा हड़कंप

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 2, 2020 06:58 IST

जानकारी के अनुसार जयपुर में मिले ये पांचों चीनी नागरिक चीन के वुहान शहर से लगभग 500 किलोमीटर दूर रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर के माणक चैक थाना इलाके में डोर टू डोर सर्वे के दौरान मंगलवार देर शाम एक मकान में पांच चीनी नागरिक और एक नेपाली शख्स के मिलने से हड़कंप मच गया।चीनी नागरिक चीन के वुहान शहर के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जयपुर के माणक चैक थाना इलाके में डोर टू डोर सर्वे के दौरान मंगलवार देर शाम एक मकान में पांच चीनी नागरिक और एक नेपाली शख्स के मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, चीनी नागरिक चीन के वुहान शहर के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी जिला प्रशासन एवं मेडिकल टीम को दी। मेडिकल टीम उन्हे चरक भवन में बने आइसोलेशन वार्ड में लेकर गई और वहां सभी की स्क्रीनिंग की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जयपुर में मिले ये पांचों चीनी नागरिक चीन के वुहान शहर से लगभग 500 किलोमीटर दूर रहते हैं। फिलहाल उनमें कोरोना के लक्षण नजर नहीं आए। 

ये सभी जयपुर के कंवर नगर इलाके के राजामल तालाव इलाके के एक मकान में रह रहे थे। जांच के बाद उनके मकान और आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया गया। सभी को होम क्वारेंटाइन में रहने के निर्देश देकर छोड़ दिया गया है।

पुलिस और मेडिकल टीम को इस मकान की निगरानी रखने के निर्देश भी दिये गये हैं। माणक चैक थानाधिकारी ने बताया कि घर-घर सर्वे के दौरान जनता मार्केट में एक मकान में चीनी नागरिकों के होने की सूचना मिली थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानजयपुरवुहानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल