लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्रयागराज में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मरीज मिला

By भाषा | Updated: April 6, 2020 05:54 IST

विज्ञप्ति के मुताबिक, अभी तक कुल 23 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए अधिकृत लैब भेजे गए थे जिसमें से 19 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है और एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे कोविड एल-1 अस्पताल, कोटवा एट बनी के पृथक वार्ड में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच रविवार को प्रयागराज जिले में इस वायरस से संक्रमित पहला मरीज मिला है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कोरोना वायरस के इस मरीज को कोविड एल-1 अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच रविवार को प्रयागराज जिले में इस वायरस से संक्रमित पहला मरीज मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कोरोना वायरस के इस मरीज को कोविड एल-1 अस्पताल में पृथक वार्ड में रखा गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, अभी तक कुल 23 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए अधिकृत लैब भेजे गए थे जिसमें से 19 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है और एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे कोविड एल-1 अस्पताल, कोटवा एट बनी के पृथक वार्ड में रखा गया है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर गणेश प्रसाद ने बताया कि जिस व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है वह उन लोगों में से एक है जो शाहगंज थाना अंतर्गत शेख अब्दुल्ला मस्जिद में 22 मार्च से ठहरा है। गत मंगलवार को प्रशासन की छापेमारी में शेख अब्दुल्ला मस्जिद से 37 लोगों को बाहर निकालकर पृथक केन्द्र में भेजा था।

इनमें नौ लोग ऐसे थे जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाप्रयागराजलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं