लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: असम में कोविड-19 से पहली मौत, बीएसएफ से रिटायर 65 साल के शख्स की गई जान

By भाषा | Updated: April 10, 2020 08:52 IST

असम के इस शख्स की उम्र 65 साल थी और वह बीएसएफ से सेवानिवृत्त था। इसी हफ्ते मंगलवार को इस शख्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत, संक्रमित कुल लोगों की संख्या राज्य में 28 हैहैलाकंदी जिले के रहने वाले मरीज की मौत, सऊदी अरब यात्रा भी गया था शख्स

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शुक्रवार को पहली मौत हुई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि हैलाकंदी जिले के रहने वाले मरीज की सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार तड़के मौत हो गई।

बीएसएफ से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय कर्मचारी की हालत बृहस्पतिवार को बिगड़ गई थी और उन्हें एसएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। मंत्री ने बताया कि उनके स्वास्थ्य संबंधी अन्य मानक स्थिर थे लेकिन ‘‘रक्त में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी और उन्हें बेहतर निगरानी के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया था।’’

इस व्यक्ति के मंगलवार रात को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और यह नयी दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इससे पहले वह सऊदी अरब भी गया था। सरमा ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

सिलचर के सांसद राजदीप रॉय ने कहा कि मृतक का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा और इसकी जानकारियां बाद में दी जाएंगी। राज्य में बीती रात धुब्री से और मामलों की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 28 पर पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअसमकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह