लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में कोरोना वायरस से पहली मौत, 42 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा

By भाषा | Updated: June 10, 2020 01:55 IST

कई राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सैकडों और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बीच भारत में मंगलवार को इसके करीब 10,000 नये मरीज सामने आए तथा कोविड-19 के कुल मामले 2.6 लाख से अधिक हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देअगरतला में 42 साल के एक शख्स ने कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मंगलवार को दम तोड़ दियाउन्हें पिछले बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और अस्पताल के कोविड वार्ड में भेज दिया गया था।

अगरतला: अगरतला में 42 साल के एक शख्स ने कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मंगलवार को दम तोड़ दिया। यह त्रिपुरा में इस बीमारी से पहली मौत है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले के दूरस्थ गांव चाचू बाजार के एक निवासी को मई में दिल का दौरा पड़ने के बाद जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें पिछले बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और अस्पताल के कोविड वार्ड में भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि छह दिन तक इलाज चलने के बाद उन्होंने दोपहर तीन बजे दम तोड़ दिया। विधि मंत्री रत्न लाल नाथ ने कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये मिलेंगे।

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कोरोना वायरस से मौत होने पर मुआवजे का ऐलान किया था। राज्य में कोरोना वायरस से 841 मामले हो गए हैं। 644 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है जबकि 192 रोगी ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे