लाइव न्यूज़ :

Coronavirus News Live Updates: जाने माने शेफ फ्लोयड कार्डोज़ की न्यूयॉर्क में कोरोना से मौत, मुंबई में मशहूर रेस्तरां बॉम्बे कैंटीन और ओ पेड्रो के सह मालिक थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 20:10 IST

कार्डोज़ (59) की मौत अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से हुई है। वह मुंबई में मशहूर रेस्तरां बॉम्बे कैंटीन और ओ पेड्रो के सह मालिक थे। उन्होंने हाल में बॉम्बे स्वीट शॉप की शुरुआत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकार्डोज़ का जन्म मुंबई में ही हुआ था और वह आठ मार्च तक शहर में ही थे। 18 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए सूचना दी थी कि उन्होंने खुद को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। 

मुंबईः जाने माने शेफ फ्लोयड कार्डोज़ की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कार्डोज़ (59) की मौत अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से हुई है। वह मुंबई में मशहूर रेस्तरां बॉम्बे कैंटीन और ओ पेड्रो के सह मालिक थे। उन्होंने हाल में बॉम्बे स्वीट शॉप की शुरुआत की थी। कार्डोज़ का जन्म मुंबई में ही हुआ था और वह आठ मार्च तक शहर में ही थे। उन्होंने 18 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए सूचना दी थी कि उन्होंने खुद को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। 

इंडिगो ने बुधवार को कहा कि उसने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय को देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में दवाओं, उपकरणों, राहत सामग्री की ढुलाई के लिये अपने विमान और चालक दल के सदस्यों का उपयोग करने की पेशकश की है।

देशभर में लॉकडाउन के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें निलंबित हैं, जिसके चलते इंडिगो के 250 से अधिक विमान फिलहाल खड़े हुए हैं। एयरलाइन ने एक प्रेस में जारी बयान में कहा, ''इंडिगो ने देश में कोरोना वायरस से लड़ाई में सहयोग करने के लिये भारत सरकार को अपने संसाधनों, विमानों और चालक दल से सदस्यों का उपयोग करने की पेशकश की है।''

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईअमेरिकादिल्लीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?