लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली मेट्रो पर कोरोना की मार, इस महीने से कर्मचारियों की सैलरी में होगी कटौती

By विनीत कुमार | Updated: August 19, 2020 09:44 IST

दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों की सैलरी कट को लेकर औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं और भत्ते में 50 फीसदी की कटौती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों की सैलरी में होगी कटौती, 22 मार्च से बंद है दिल्ली मेट्रो का संचालनडीएमआरसी ने कहा है कि लॉकडाउन के बाद से मेट्रो सर्विस नहीं चलने की वजह से वित्तीय स्थिति खराब हो गई है

कोरोना काल में पैसे की तंगी से जूझ रहे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने बड़ा फैसला लेते हुए खर्चों में कटौती शुरू कर दी है। खर्चों में कटौती का बड़ा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ने जा रहा है। दरअसल डीएमआरसी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी को इस महीने से कट करने का फैसला लिया है। इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं और भत्ते (perks and allowances) में अगले आदेश तक 50 फीसदी तक की कटौती की जाएगी। साथ ही हाउस बील्डिंग एडवांस (HBA), मल्टीपरपज एडवांस, लैपटॉप एडवांस, फेस्टिवल एडवांस जैसे कई एडवांस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। हालांकि कर्मचारी अन्य सुविधाओं जैसे मेडिकल ट्रीटमेंट, टीए और डीए जैसी चीजों का लाभ ले सकेंगे।

डीएमआरसी ने कहा है कि लॉकडाउन के बाद से मेट्रो सर्विस नहीं चलने की वजह से वित्तीय स्थिति खराब हो गई है और इसलिए ऐसे फैसले लेने पड़े हैं।

बता दें कि मार्च के आखिरी हफ्ते से ही दिल्ली मेट्रो के संचालन पर रोक लगी हुई है। दिल्ली मेट्रो के पास कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं है। हाल ही में केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से कहा था कि वह विभिन्न परियोजनाओं के लिये जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जिका) से लिये गये कम ब्याज दर वाले कर्ज को चुकाने के लिये दिल्ली सरकार से मदद मांगे। डीएमआरसी ने जिका से कुल 35,198 करोड़ रुपये के ऋण लिये हैं। 

दिल्ली मेट्रो को जिका ने 1.2 प्रतिशत से 2.3 प्रतिशत तक की दर पर कर्ज दिये हैं। इन्हें 30 साल में चुकाया जाना है। डीएमआरसी ने अभी तक 3,337 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है और अब उसके ऊपर जिका का 31,861 करोड़ रुपये बकाया है। 

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के उपाय के मद्देनजर 22 मार्च से दिल्ली मेट्रो का संचालन बंद है। पिछले कुछ महीनों में सेवाओं के बंद होने से दिल्ली मेट्रो को लगभग 1,300 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है