लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए DRDO ने बनाए दो और उत्पाद

By भाषा | Updated: April 18, 2020 05:45 IST

संगठन ने कहा कि दिल्ली स्थित डीआरडीओ के विस्फोटक एवं पर्यावरण सुरक्षा केंद्र (सीएफईईएस) ने एक ऑटोमेटिक झाग आधारित सेनिटाइजर मशीन बनाई है जिसे छूने की आवश्यकता नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के संकट से निपटने के लिए भारत की क्षमता में वृद्धि करते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दो और उपकरणों का निर्माण किया है जिसमें एक आटोमेटिक सेनिटाइजर मशीन शामिल है। संगठन ने कहा कि दिल्ली स्थित डीआरडीओ के विस्फोटक एवं पर्यावरण सुरक्षा केंद्र (सीएफईईएस) ने एक ऑटोमेटिक झाग आधारित सेनिटाइजर मशीन बनाई है जिसे छूने की आवश्यकता नहीं होगी।

कोरोना वायरस महामारी के संकट से निपटने के लिए भारत की क्षमता में वृद्धि करते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दो और उपकरणों का निर्माण किया है जिसमें एक आटोमेटिक सेनिटाइजर मशीन शामिल है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अन्य उपकरण एक पराबैंगनी सेनिटाइजेशन बॉक्स है। डीआरडीओ ने एक वक्तव्य में कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ने की दिशा में डीआरडीओ ने अपनी तकनीकी दक्षता और अनुभव से कई उपकरणों का निर्माण किया है और इसी क्रम में सार्वजनिक स्थलों पर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दो और उत्पाद बनाए गए हैं।

संगठन ने कहा कि दिल्ली स्थित डीआरडीओ के विस्फोटक एवं पर्यावरण सुरक्षा केंद्र (सीएफईईएस) ने एक ऑटोमेटिक झाग आधारित सेनिटाइजर मशीन बनाई है जिसे छूने की आवश्यकता नहीं होगी।

मशीन से अपने आप अल्कोहल आधारित सेनिटाइजर निकलेगा जिसे हाथ पर लगाया जा सकेगा। इस मशीन का इस्तेमाल कार्यालय परिसरों और इमारतों में प्रवेश करने से पहले किया जा सकेगा।

डीआरडीओ की दो अन्य प्रयोगशालाओं के सहयोग से पराबैंगनी प्रकाश से सेनिटाईज करने वाला उपकरण बनाया गया है। इस बक्से के प्रयोग से मोबाइल फोन, टैबलेट, बटुआ, मुद्रा, फाइल के कवर इत्यादि जैसी छोटे सामान को सेनिटाईज किया जा सकेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीडीआरडीओलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो