लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने किया राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा, कहा- यहां हैं 177 मरीज एडमिट, कोई सीरियस नहीं 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 19, 2020 13:54 IST

दिल्ली सरकार ने तय किया है कि वह जारी लॉकडाउन में राहत नहीं देगी क्योंकि फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण का फैलना थमा नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का रविवार (19 अप्रैल) को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि यहां 177 कोरोना मरीज एडमिट हैं जिसमें से 175 पॉजिटिव और 2 अभी नेगेटिव हैं। इनमें से 10-12 ICU में हैं। कोई भी सीरियस नहीं हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का रविवार (19 अप्रैल) को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दौरा किया। राजधानी में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1893 हो गये। साथ ही, एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 43 हो गई।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, 'आज मैंने कोरोना इलाज के लिए समर्पित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया। यहां 177 कोरोना मरीज एडमिट हैं जिसमें से 175 पॉजिटिव और 2 अभी नेगेटिव हैं। इनमें से 10-12 ICU में हैं। कोई भी सीरियस नहीं हैं।' 

उन्होंने कहा, 'नरेला के एक क्वारंटाइन सेंटर और एयरपोर्ट पर सक्रीनिंग में अपनी सेवाएं देने वाले एक डॉक्टर कुछ समय पहले पॉजिटिव हो गए थे वो भी राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। मैंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उनसे बात की।' इधर, दिल्ली सरकार ने तय किया है कि वह जारी लॉकडाउन में राहत नहीं देगी क्योंकि फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण का फैलना थमा नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार एक हफ्ते बाद फिर स्थिति का आकलन करेगी। वायरस फैलना शुरू होने के बाद नियंत्रण क्षेत्रों को बढ़ा दिया गया है लेकिन आश्वस्त किया कि स्थिति काबू में है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे मामले सामने आए हैं जहां उन लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है जिनमें लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। मुख्यमंत्री ने तबलीगी जमात मरकज कार्यक्रम को वायरस के प्रसार का कारण बताया और कहा कि दिल्ली में देश भर से सामने आए कुल मामलों के 12 प्रतिशत मामले हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि अब तक शहर में कोरोना वायरस के 1,893 मामले सामने आए हैं। वहीं नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कहा है कि जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर थूकते या पेशाब करते नजर आएंगे उन्हें 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। कोरोना वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। यह आदेश गृह मंत्रालय की ओर से तीन दिन पहले जारी निर्देश के अनुपालन में आया है जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने को दंडनीय अपराध बनाया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों