लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: घरेलू उत्पादक बना सकते हैं हर दिन 2.5 लाख पीपीई, दो लाख एन-95 मास्क, मंत्रियों के समूह को दी गई जानकारी

By भाषा | Updated: May 6, 2020 14:44 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में जीओएम की मंगलवार को 14वीं बैठक में मंत्री समूह ने आरोग्य सेतु एप्लीकेशन के प्रदर्शन, असर और लाभों से जुड़े विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि संक्रामक बीमारी को रोकने में तकनीक का इस्तेमाल आवश्यक है।मंगलवार को 14वीं बैठक में मंत्री समूह ने आरोग्य सेतु एप्लीकेशन के प्रदर्शन, असर और लाभों से जुड़े विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली: मंत्रियों के समूह (जीओएम) को मंगलवार को जानकारी दी गई कि घरेलू उद्योगों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है और अब देश में प्रतिदिन लगभग ढाई लाख निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और दो लाख एन-95 मास्क बनाए जा सकते हैं। निकट भविष्य में कोविड-19 महामारी की चुनौती से निपटने के लिए इसे पर्याप्त बताया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में जीओएम की मंगलवार को 14वीं बैठक में मंत्री समूह ने आरोग्य सेतु एप्लीकेशन के प्रदर्शन, असर और लाभों से जुड़े विभिन्न आयामों पर चर्चा की। इसमें पीपीई, मास्क, वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों की गुणवत्ता और नियंत्रण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

मंत्री समूह को बताया गया कि चार मई तक करीब नौ करोड़ उपभोक्ताओं ने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, ‘‘लोगों ने एप पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जिससे कोविड-19 के किसी लक्षण से पीड़ित लोगों का पता लगाने में मदद मिली।’’

हर्षवर्धन ने कहा कि संक्रामक बीमारी को रोकने में तकनीक का इस्तेमाल आवश्यक है तथा यह राज्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से इस जानलेवा बीमारी को रोकने में मदद कर रहा है। बैठक में कोविड-19 के लिए खासतौर पर अस्पताल बनाने के वास्ते पर्याप्त संसाधन जुटाने समेत राज्यों की क्षमता को मजबूत करने, चिकित्सा संस्थानों को पीपीई, वेंटीलेटर्स तथा अन्य आवश्यक उपकरणों से लैस करने पर भी चर्चा की गई।

मंत्री समूह को यह भी बताया गया कि कोविड-19 मरीजों की मृत्यु दर करीब 3.2 प्रतिशत जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 25 प्रतिशत से अधिक है जिसे देशव्यापी लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव के तौर पर देखा जा सकता है।

अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने मंत्री समूह को बताया कि वे वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अब तक उठाए गए कदमों से सामने आए रणनीतिक मुद्दों की निगरानी कर रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल