लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: PPE की कमी से चलते डायपर्स पहन इलाज कर रहे हैं डॉक्टर्स और नर्स

By स्वाति सिंह | Updated: April 7, 2020 12:38 IST

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मंगलवार को मृतकों का आंकड़ा 114 हो गया है और कुल संक्रमितों की संख्या 4,421 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 3,981 लोग अब भी संक्रमित हैं, करीब 325 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और एक व्यक्ति विदेश जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से लड़ने के लिए डॉक्टर्स कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर्स और नर्स 6 से 7 घंटों तक इलाज कर रहे हैं।

बेंगलुरु: भारत सहित दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से लड़ने के लिए डॉक्टर्स कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कर्नाटक की बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल में पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स (PPE) में डॉक्टर्स और नर्स लगातार 6 से 7 घंटों तक कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इस दौरान डॉक्टर्स और नर्स पानी पीने और वॉशरूम जाने जैसी जरूरी कार्यों से भी बचते हैं। 

टाइम ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इलाज के दौरान पहने सूट को दोबारा नहीं पहन सकते, जिसके चलते सभी अडल्ट डायपर्स का इस्तेमाल करते हैं। पीपीई-जो कर्मियों को सिर से पैर तक कवर करता है। इसमें दस्ताने शामिल होते हैं। यह बेहद मोटा है। वहीं अस्पतालों में कोरोना वायरस को रोकने के लिए एसी और पंखे बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर्स और नर्सों को बहुत पसीना आता है। एक स्वास्थ्य कर्मी ने टीओआई को बताया, 'कुछ कर्मियों ने हाइपरहाइड्रोसिस से पीड़ित हो गए हैं। जिसके चलते लोगों के हाथों में बहुत पसीना आता है। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कमिश्नर पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीपीई की कमी पूरी दुनिया में है। हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है और आगे की खरीद के लिए कदम उठाए गए हैं। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मंगलवार को मृतकों का आंकड़ा 114 हो गया है और कुल संक्रमितों की संख्या 4,421 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 3,981 लोग अब भी संक्रमित हैं, करीब 325 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और एक व्यक्ति विदेश जा चुका है। कुल मामलों में 66 विदेशी नागरिक हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया