लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई में कोरोना वायरस के संक्रमण से डॉक्टर की मौत, परिवार के सभी 6 लोग हुए संक्रमित

By अनुराग आनंद | Updated: March 27, 2020 20:53 IST

12 मार्च को डॉक्टर का पोता ब्रिटेन से लौटा था। उसके बाद उसे होम क्‍वारंटाइन किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसांगली में एक ही परिवार के 12 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।  महाराष्ट्र में कुल मिलाकर संक्रमित लोगों की संख्या 153 हो गई है।

मुंबई:  मुंबई में 82 वर्षीय एक डॉक्‍टरों की कोरोना वायरस से गुरुवार रात मौत हो गई थी।  कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट में कोरोना वा.रस पॉजिटिव आई थी। इसके बाद गुरुवार रात को हिंदुजा अस्‍पताल में उन्‍होंने आखिरी सांस ली थी। अब खबर आ रही है कि उनके परिवार के सभी लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

न्यूज 18 के मुताबिक, 12 मार्च को डॉक्टर का पोता ब्रिटेन से लौटा था। उसके बाद उसे होम क्‍वारंटाइन किया गया था। उनके परिवार के 6 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद सभी को होम क्‍वारंटाइन किया गया है। 

इसके अलावा, महाराष्ट्र में कर्फ्यू के बावजूद भी कोरोना वायरस के 12 और नए मामलों की पुष्टि हुई है। सांगली में कोरोना पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने से 12 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मुंबई में फिर 5 नए मामले सामने आये हैं। मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 150 के पार पहुंच गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया कि मुंबई में 5 और वाशी में एक मामला पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे राज्य में कुल मिलाकर संक्रमित लोगों की संख्या 153 हो गई है। 

भारत में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 17 हो गई और संक्रमित मामले 724 पर पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत हो गई जबकि गुजरात में तीन लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में अभी तक दो लोग जान गंवा चुके हैं जबकि मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के ऐसे मामलों की संख्या 640 है जिनमें रोगियों का उपचार चल रहा है जबकि 66 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति कहीं चला गया। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों के कुल 724 मामलों में 47 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबईकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos