लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सीएम नीतीश कुमार की प्रवासियों से अपील- अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा नहीं करें

By भाषा | Updated: May 16, 2020 05:41 IST

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, ''किसी को पैदल यात्रा करने की जरूरत नहीं है। किसी को डरकर चुपके से भी नहीं निकलना चाहिए। लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशनों और राज्य की सीमाओं पर बसें लगाई गई हैं। अगर किसी को वाहन नहीं मिल पा रहा, तो उसे पैदल यात्रा नहीं करनी चाहिए और नजदीक के पुलिस थाने या प्रखंड कार्यालय को सूचित करना चाहिए। उनकी यात्रा के लिए प्रबंध किए जाएंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से लौट रहे प्रवासी राज्य में प्रवेश करने के बाद पैदल यात्रा नहीं करें।उन्होंने कहा कि वाहन उपलब्ध नहीं होने की सूरत में वे नजदीक के पुलिस थाने या प्रखंड (ब्लॉक) कार्यालय को सूचित करें और उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रबंध किए जाएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से लौट रहे प्रवासी राज्य में प्रवेश करने के बाद पैदल यात्रा नहीं करें। उन्होंने कहा कि वाहन उपलब्ध नहीं होने की सूरत में वे नजदीक के पुलिस थाने या प्रखंड (ब्लॉक) कार्यालय को सूचित करें और उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रबंध किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रबंध का जायजा लेने के दौरान एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह कहा।

इस बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार भी मौजूद थे। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1,000 के आंकड़े को पार कर चुके हैं।

वहीं, श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलने से भारी संख्या में प्रवासियों के वापस राज्य लौटने के बाद से संक्रमण के नए मामलों में तेजी आयी है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, ''किसी को पैदल यात्रा करने की जरूरत नहीं है। किसी को डरकर चुपके से भी नहीं निकलना चाहिए। लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशनों और राज्य की सीमाओं पर बसें लगाई गई हैं। अगर किसी को वाहन नहीं मिल पा रहा, तो उसे पैदल यात्रा नहीं करनी चाहिए और नजदीक के पुलिस थाने या प्रखंड कार्यालय को सूचित करना चाहिए। उनकी यात्रा के लिए प्रबंध किए जाएंगे।''

प्रवासी मजदूरों के पैदल लौटने के दौरान राज्य से बाहर कई जगह उनके हादसों का शिकार हो जाने की घटनाओं के बीच नीतीश का यह बयान आया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाबिहार में कोरोनानीतीश कुमारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?