लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्लम एरिया धारावी में कोरोना के 9 नए मामले आए सामने, इलाके में 189 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 22, 2020 19:39 IST

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें बाद इलाके में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के स्लम एरिया धारावी में बुधवार को कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए।इसके बाद इलाके में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है।

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और बुधवार 9 नए मामले सामने आए , जिसके बाद इलाके में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है। मंगलवार को धारावी में 12 नए मामले सामने आए थे।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया, "धारावी में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद धारावी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 189 हो गई है, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।"

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित

देशभर में सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में सामने आया है और राज्य में अब तक 5221 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 251 लोगों की मौत हो गई है और 722 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई और पुणे से आए हैं।

भारत में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस से 20471 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 652 लोगों की मौत हो गई है और 3960 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और कोरोना के 15859 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है