लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in Dharavi: मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, अब तक 179 लोग हो चुके संक्रमित, 12 की मौत

By सुमित राय | Updated: April 21, 2020 19:51 IST

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें बाद इलाके में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को धारावी में 12 नए मामले सामने और कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई।धारावी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 179 हो गई है, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इलाके में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। मंगलवार को धारावी में 12 नए मामले सामने और कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया, "धारावी में मंगलवार को 12 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं और 1 मौत की सूचना भी मिली है। क्षेत्र में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 179 हो गई है, जिसमें से 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है।"

महाराष्ट्र में 4669 लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में है और राज्य में अब तक 4666 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 232 लोगों की जान जा चुकी है और 572 लोग ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई से सामने आए हैं, जहां अब तक करीब 2500 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्रकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए