लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अयोध्या में रामनवमी मेले में श्रद्धालुओं के आने पर अधिकारियों ने लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:03 IST

इस वर्ष 25 मार्च को नवरात्र का पहला दिन है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते एहतियात के तौर पर प्रशासन द्वारा अयोध्या में प्रवेश के सभी बिंदुओं पर बैरिकेड लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं को नगर की सीमा पर ही रोक कर वापस भेज दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अयोध्या में दो अप्रैल को रामनवमी मेले में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के अनुसार प्रशासन ने दो अप्रैल तक श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रवेश न देने और सरयू नदी में स्नान करने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय शनिवार को लिया।

अयोध्या में कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अयोध्या में दो अप्रैल को रामनवमी मेले में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि रामनवमी मेले में दस लाख लोगों के आने की संभावना है। अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के अनुसार प्रशासन ने दो अप्रैल तक श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रवेश न देने और सरयू नदी में स्नान करने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय शनिवार को लिया।

साधु संतों के अनुसार ऐसा पहली बार होगा जब श्रद्धालुओं को पारंपरिक रामनवमी मेले में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालु अयोध्या में एकत्रित होने लगते हैं।

इस वर्ष 25 मार्च को नवरात्र का पहला दिन है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते एहतियात के तौर पर प्रशासन द्वारा अयोध्या में प्रवेश के सभी बिंदुओं पर बैरिकेड लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं को नगर की सीमा पर ही रोक कर वापस भेज दिया जाएगा।

प्रशासन ने सभी होटल और धर्मशाला के मालिकों और प्रबंधकों को इस दौरान अग्रिम बुकिंग न करने का निर्देश दिया है। झा ने कहा कि प्रशासन ने सरयू नदी में समूह में स्नान करने पर भी प्रतिबंध लगाया है क्योंकि संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है।

जिलाधिकारी ने अपने विशेषाधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश पारित किया है क्योंकि यदि इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं तो कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

झा ने कहा, “मंदिर बंद नहीं होंगे लेकिन श्रद्धालुओं को वहां इकठ्ठा नहीं होने दिया जाएगा।” झा ने कहा कि उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर इस निर्णय की सूचना दी है और आग्रह किया है कि उन जिलों से भारी मात्रा में अयोध्या आने वाले लोगों को रोका जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरसराम नवमीअयोध्यालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं