लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राशन वितरण में तैनात दिल्ली की शिक्षिका और उसके पति की कोविड-19 से मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2020 05:45 IST

दिल्ली भाजपा और नगर निगम शिक्षक संघ ने आम आदमी पार्टी सरकार से शिक्षिका के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की मांग की। निगम ने कहा कि परिवार को मुआवजा देने की अपील वाली फाइल को आगे भेजा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के एक स्कूल की संविदा शिक्षिका और उसके पति की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। निगम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 45 वर्षीय शिक्षका को दो मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चार मई को उसकी मौत हो गई जबकि पांच मई को आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पायी गई। कोविड-19 बीमारी से उसके पति की तीन मई को मौत हुई थी।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के एक स्कूल की संविदा शिक्षिका और उसके पति की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। निगम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 45 वर्षीय शिक्षका को दो मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चार मई को उसकी मौत हो गई जबकि पांच मई को आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पायी गई। कोविड-19 बीमारी से उसके पति की तीन मई को मौत हुई थी।

दिल्ली भाजपा और नगर निगम शिक्षक संघ ने आम आदमी पार्टी सरकार से शिक्षिका के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की मांग की। निगम ने कहा कि परिवार को मुआवजा देने की अपील वाली फाइल को आगे भेजा जा रहा है।

एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, '' शिक्षिका दिल्ली सरकार की राशन वितरण योजना के लिए तैनात थी। वह आखिरी बार 18 अप्रैल को काम पर आयी थी। उसे 25 अप्रैल को फिर से काम पर आना था लेकिन वह नहीं आयी। उसके दो बेटे हैं। उसके घर को दो बार संक्रमणमुक्त किया जा चुका है।'' दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शिक्षिका के निधन पर शोक व्यक्त किया।

तिवारी ने कहा, '' शिक्षिका की मौत हो गई जबकि वह बुराड़ी में राशन वितरण करने की ड्यूटी में तैनात थी। दिल्ली सरकार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए।'' इस बीच, करोल बाग जोन का एक मलेरिया निरीक्षक भी संक्रमित पाया गया।

उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती जांच के बाद घर में ही पृथक-वास में रहने की सलाह के साथ छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने कहा कि निरीक्षक के संपर्क में आए 19 लोगों को घरों में ही पृथक-वास में रहने को कहा गया है। हालांकि, इन लोगों में अब तक कोरोना वायरस के कोई लक्षण सामने नहीं आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?