लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः दिल्ली में 623 नए केस, 62 और लोगों की मौत, 75 दिन में सबसे कम मामले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 1, 2021 16:35 IST

दिल्ली में कोविड का मामलाः लगातार तीसरे दिन संक्रमण से मौत के मामले 100 से कम रहे। इससे पहले 12 अप्रैल को संक्रमण से 72 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण दर अब 0.88 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 62 और लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,26,863 हो गई।संक्रमण से 62 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 24,299 हो गई।

नई दिल्लीः दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 623 नए मामले सामने आने आए, जो पिछले ढाई महीने में एक दिन में सामने आए सबसे कम नए मामले हैं।

शहर में संक्रमण दर लगातार दूसरे दिन भी एक प्रतिशत से कम बनी रही। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 62 और लोगों की मौत हुई। लगातार तीसरे दिन संक्रमण से मौत के मामले 100 से कम रहे। इससे पहले 12 अप्रैल को संक्रमण से 72 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण दर अब 0.88 प्रतिशत है।

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 648 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण से 86 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.99 प्रतिशत थी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इससे पहले रविवार को कोविड-19 के 946 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण से 78 लोगों की मौत हुई थी।

वहीं, संक्रमण दर 1.25 प्रतिशत थी। बुलेटिन के अनुसार, 18 मार्च के बाद मंगलवार को कोविड-19 के सबसे कम नए मामले सामने आए। 18 मार्च को संक्रमण के 607 नए मामने सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को कोविड-19 के 623 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,26,863 हो गई।

संक्रमण से 62 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 24,299 हो गई। देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के आने के बाद दिल्ली में 19 अप्रैल से संक्रमण के मामले और उससे होने वाली मौत की संख्या काफी बढ़ गई थी। तीन मई को शहर में कोविड-19 से सर्वाधिक 448 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से संक्रमण और उससे मौत के मामलों में गिरावट आई है। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो