लाइव न्यूज़ :

325 स्कूलों में लंच और डिनर, 100 से ज्यादा केस तो बनेंगे नए अस्पताल, जानें कोरोना से लड़ने की दिल्ली की तैयारी, CM केजरीवाल ने दिए अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2020 12:55 IST

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 724 पहुंच गया। देश में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, कई धार्मिक संस्थाएं भी सामने आई हैं जो लोगों की मदद कर रहे हैं। ध्यान रखना है कि लॉकडाउन बेकार न हो। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा,  दिल्ली की सीमाओं के अंदर जो भी लोग रह रहे हैं उन सब लोगों की ज़िम्मेदारी हमारी है वो झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु के हो सकते हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी है कि कल तक दिल्ली में कोरोना वायरस के 36 मामले थे, आज (27 मार्च) 39 मामले हो गए हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में एक महिला की मौत हो गई है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे, इसकी लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। सीएम ने यह भी कहा है कि दिल्ली में अगर एक दिन में 100 से ज्यादा मरीज भी आते हैं, तो दिल्ली की तैयारी उसके लिए पूरी है। सीएम केजरीवाल ने कहा है, लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के 325 स्कूलों में हम लंच और डिनर कराएंगे। जानें केजरीवाल ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में और क्या-क्या कहा? 

1. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, अब तक हम 224 रैन बसेरों में 20,000 लोगों को खाना खिला रहे थे। आज से हम 325 स्कूलों के अंदर लंच और डिनर दोनों देंगे। रैन बसेरों में भी खाना बढ़ाएंगे। आज से हम 2 लाख लोगों को खाना खिलाएंगे और कल से हम 4 लाख लोगों को खाना खिलाएंगे। हम दिल्ली भर में केंद्र वितरित कर रहे हैं। 

2. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा,  दिल्ली की सीमाओं के अंदर जो भी लोग रह रहे हैं उन सब लोगों की ज़िम्मेदारी हमारी है वो झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु के हो सकते हैं। 

3.  सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, कई धार्मिक संस्थाएं भी सामने आई हैं जो लोगों की मदद कर रहे हैं। ध्यान रखना है कि लॉकडाउन बेकार न हो। 

4. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, सरकार द्वारा चलाई जा रही है सभी चीजों में ध्यान रखा जा रहा  है कि सोशल डिस्टैंसिंग मेनटेन रहे। 

5. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर दिल्ली में 100 से ज्यादा केस आते हैं तो हम नए अस्पतालों को भी तैयार कर रहे हैं। योजना के हिसाब से अगर 1000 पेशंट पर डे भी आते हैं तो हम उसकी भी तैयारी करके चल रहे हैं। उम्मीद है ये स्थिति नहीं आएगी। 

6. अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमें अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सलाह दी है कि अगर दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ते हैं तो क्या करना है। उन्होंने तीन स्टेज में बांटा है। अगर 100 केस रोज आते हैं तो क्यों करना है, अगर 500 केस रोज आते हैं तो क्या करना है और अगर 1000 केस रोज आते हैं तो हमें क्या तैयारियां करनीं हैं। हम हर चीज पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। 

7.अरविंद केजरीवाल ने कहा,  अगर दिल्ली में करोना के केस बहुत ज़्यादा बढ़ते हैं तो हमें क्या करना है - हमारी doctors की टीम ने उसका पूरा प्लान बना लिया है। हम किसी भी स्थिति का मुक़ाबला करने के लिए तैयार हैं। आज इस प्लान के मुख्य बिंदु आपके साथ साझा करूँगा। 

8. लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में सप्लाई चेन बनाई जा रही है। जहां जरूरी सेवा की दुकानों को 24 घंटे खोलने की छूट दी गई है। मंडियों में भी माल की सप्लाई लगातार बनी हुई है।

9. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमने 5 डॉक्टरों की एक टीम बनाई है, जो कोरोना के मामले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। 

10. लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर दिल्ली सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस को यह निर्देश दिए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं