लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः देश में कुल केस 959,993, दिल्ली में  1,674 नए मरीज, महाराष्ट्र में 7,975 नए मामले, 233 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2020 21:44 IST

दिल्ली में आज 1647 नए COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए और 41 मौतें हुई हैं। 17807 सक्रिय मामलों, 95699 रिकवर/डिस्चार्ज/विस्थापित मामलों और 3487 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 116993 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,647 नये मरीज सामने आए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 1.17 लाख हो गई।जारी बुलेटिन के मुताबिक यह लगातार पांचवा दिन है जब नये मामलों की संख्या 1,000 और 2000 के बीच रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में अब तक 1,16,993 लोगों के कोरोना वायरस से संकमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

नई दिल्लीः देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहा है। देश में कुल केस बढ़कर 959,993 है और मरने वाले की संख्या 24,865 है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में मामले बढ़ रहा है।

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,647 नये मरीज सामने आए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 1.17 लाख हो गई। वहीं इस अवधि में 41 और लोगों की मौत के साथ महामारी में यहां जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,487 हो गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक यह लगातार पांचवा दिन है जब नये मामलों की संख्या 1,000 और 2000 के बीच रही है। बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,807 रही जो गत दिन 18,664 मरीजों से कम है।

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 3,947 कोविड-19 मरीज सामने आए थे। बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या मंगलवार के 3,446 के आंकड़े के मुकाबले बुधवार को 3,487 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में अब तक 1,16,993 लोगों के कोरोना वायरस से संकमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 7,975 नए मामले, 233 लोग की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,975 नए मामले आने के साथ ही बुधवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2,75,640 हो गई। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 11,000 के करीब पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 233 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10,928 हो गई है। विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, बुधवार को अस्पताल से कुल 3,606 मरीजों को छुट्टी मिली। अभी तक कुल 1,52,613 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उसमें कहा गया है कि राज्य में फिलहाल 1,11,801 लोगों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में कोरोना वायरस के 1390 नये मामले, 62 की मौत

मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1390 नये मामले सामने आये जिससे इस वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 96,253 हो गयी। बृहन्मुंबई नगर निगम ने इसकी जानकारी दी है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) बताया कि पिछले 48 घंटे में 62 और लोगों ने इस वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

इसने कहा है कि मुंबई में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 5,464 हो गयी है। बीएमसी ने कहा है कि मरने वालों में से 51 फीसदी किसी और बीमारी से भी पीड़ित थे। निगम ने कहा है कि आज दिन में 1197 मरीजों को सफल उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। मुंबई में अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या इसके साथ ही बढ़ कर 67,830 हो गयी है। बीमएसी ने बताया कि मुंबई में अब भी 22,959 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अनुसार आज आये ताजा मामलों में से 996 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 173 नये मामले; 212 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

गुजरात के अहमदाबाद जिले में बुधवार को कोरोना वायरस 173 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,599 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। कोविड-19 के कारण दो लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,527 हो गई।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जिले में कोरोना वायरस के 212 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जिले में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,339 पहुंच गई। विभाग ने बताया कि अहमदाबाद नगरपालिका सीमा (शहर) के अंतर्गत 159 नए मामले सामने आए और जिले के ग्रामीण हिस्सों से 14 मामले सामने आए।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामुंबईगुजरातगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया