लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए सामने, केस 11 दिन में हो रहे दोगुने

By भाषा | Updated: May 8, 2020 05:36 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले अब 11 दिन में दोगुने हो रहे हैं। दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा ,‘‘ पश्चिमी देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर है।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में सबसे अधिक 448 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 5,980 हो गई।दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। दिल्ली में अब भी 3,983 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में सबसे अधिक 448 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 5,980 हो गई। सरकार ने यह जानकारी दी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। दिल्ली में अब भी 3,983 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

इससे पहले एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले बुधवार को सामने आए थे। बुधवार को 428 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इस बीच, दक्षिणी दिल्ली के तीन पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक यातायात निरीक्षक भी शामिल है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि संगम विहार इलाके के 59 वर्षीय यातायात निरीक्षक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्हें चार मई को हल्का बुखार और बदन दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मिंटो रोड पर सरकारी सीजीएचएस डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें दवाएं लिखकर पांच दिन आराम करने के लिये कहा।

हालांकि अधिकारी ने एहतियाती तौर पर छह मई को कोरोना वायरस की जांच कराई। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले अब 11 दिन में दोगुने हो रहे हैं : जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले अब 11 दिन में दोगुने हो रहे हैं। दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा ,‘‘ पश्चिमी देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में अभी 3,925 लोगों का इलाज जारी है ओर केवल 84 लोग आईसीयू में हैं। ’’ जैन ने कहा, ‘‘ कल कोविड-19 के मामले बढ़ने की दर दिल्ली में आठ प्रतिशत थी, उससे पहले यह दर 20 प्रतिशत थी, फिर यह 15 प्रतिशत हुई और अब यह 12 प्रतिशत है।’’ स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली मे कोरोना वायरस के मामले अब 11 दिन में दोगुना हो रहे हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल