लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taza Updates: सीएम केजरीवाल ने कहा- किसी को घबराने की जरूरत नहीं, हम इस समस्या से लड़ने के लिए हैं तैयार

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 8, 2020 14:06 IST

Coronavirus Taza Updates: एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार के 40 डॉक्टर एयरपोर्ट पर लगाए गए हैं। अभी तक एक लाख, 40 हजार, 603 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है और उन्हें सर्विलांस पर डाला गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हम तैयार हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली में 3 पॉजिटिव और एक संदिग्ध केस सामने आया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (08 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हम तैयार हैं। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। हम सब लोग सहयोग करेंगे और हम सफलता पाएंगे।

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली में 3 पॉजिटिव और एक संदिग्ध केस सामने आया है। उन्होंने बताया कि इन कोरोना वायरस के केसों में रोगी 105 लोगों के संपर्क में आया, दूसरा रोगी 168 लोगों के संपर्क में आया और तीसरा रोगी 64 लोगों के संपर्क में आया। जिन-जिन लोगों के संपर्क में ये लोग आए हैं उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है और उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार के 40 डॉक्टर एयरपोर्ट पर लगाए गए हैं। अभी तक एक लाख, 40 हजार, 603 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है और उन्हें सर्विलांस पर डाला गया है। 

सीएम केजरीवाल ने कहा है कि हमारे जो 25 अस्पताल हैं उनमें 168 बेड तैयार किए गए हैं। जब भी आइसोलेशन के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो इन बेड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। मेरी दिल्ली के लोगों से अपील है कि अगर आपके पड़ोस में आपका कोई जानकार या फिर रिश्तेदार, दोस्त विदेश से होकर आया है तो उसकी जानकारी सरकार को दें ताकि उसकी जांच की जा सके और उसको निगरानी में रख सकें। उन्होंने कहा कि अभी तक जितने केस सामने आए हैं उनमें अधिकतर विदेश से आए लोग कोरोना वायरस को अपने साथ लेकर आए हैं।  

इससे पहले शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि कोरोना वायरस के तीन और पोजिटिव मामले सामने आने के बाद इसके मरीजों की संख्या बढ़कर अब 34 हो गई है। तीन नए मामलों में दो मरीज लद्दाख और एक तमिलनाडु से है। लद्दाख के दोनों मरीज हाल ही में ईरान और तमिलनाडु का मरीज ओमान से लौटा है। मंत्रालय ने सभी मरीजों की स्थिति को स्थिर बताया है। 

ईरान में ठहरे भारतीयों के 108 नमूने शनिवार सुबह मिले। तेहरान से महान एयर की उड़ान ये नमूने लेकर आई। यह उड़ान ईरानी नागरिकों को लेकर लौटी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन नमूनों का एम्स की प्रयोगशाला में परीक्षण किया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के छह वैज्ञानिकों को ईरान में रोका गया है। दस करोड़ रूपये मूलय के उपकरण और अभिकर्मक भेजे गये हैं ताकि वे वहां प्रयोगशाला लगा सकें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल